टॉप न्यूज़

रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती:सरप्राइज चेकिंग में 60 नशे में मिले, 18 बिना नंबर वाहन भी पकड़े; 78 पर कार्रवाई




राजधानी में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। 10 अगस्त की रात शहर के 9 प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर हुई जांच में नशे की हालत में वाहन चलाते मिले 60 लोगों समेत कुल 78 वाहन चालकों पर वैधानिक कार्रवाई की गई। इनमें 18 बिना नंबर के वाहन भी शामिल हैं। अभियान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात राम कुमार बर्मन और सभी सहायक पुलिस आयुक्त यातायात के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस टीम ने आधुनिक ब्रीथ एनालाइजर मशीनों से वाहन चालकों की जांच की। कार्रवाई में 37 कार, 34 दोपहिया, 4 टाटा एस पिकअप, एक ऑटो मैजिक और 2 ट्रक शामिल रहे। 2026 में अब तक 3842 पर कार्रवाई यातायात पुलिस के मुताबिक, ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पूरे साल चलाए गए अभियान के तहत 2026 में अब तक 3842 वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को नशे में वाहन चलाने के खतरों के प्रति जागरूक करना भी है। पुलिस के अनुसार शराब या किसी नशीले पदार्थ के सेवन के बाद चालक की निर्णय लेने की क्षमता, प्रतिक्रिया का समय और वाहन पर नियंत्रण प्रभावित होता है। इससे हादसे की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। इसी वजह से यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। DCP ट्रैफिक ने कहा- नशे में वाहन न चलाएं डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने लोगों से अपील की है कि शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। ऐसी स्थिति में सार्वजनिक परिवहन, टैक्सी या परिवार के किसी सदस्य की मदद लें। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार यातायात व्यवहार से खुद के साथ-साथ दूसरे लोगों की जान भी बचाई जा सकती है। ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button