टॉप न्यूज़

चलती ट्रेन में टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश:भोपाल से चढ़ा था कोरबा का युवक, बीना पहुंचते ही गार्ड की नजर पड़ी




छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान गोरावर सिंह (30), पिता कुंजीलाल, निवासी कलीन चौक पदनिया, जिला कोरबा के रूप में हुई। ट्रेन में सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने GRP को बताया कि युवक भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और मौत के कारणों की जांच कर रही है। घटना गुरुवार देर रात की है। भोपाल से रवाना होने के दो घंटे बाद मिली लाश जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 12534 पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात करीब 10 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। ट्रेन का अगला निर्धारित ठहराव ललितपुर था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे ट्रेन के गार्ड की नजर जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर फंदे से लटके युवक पर पड़ी। गार्ड की सूचना पर बीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन इसके बाद गार्ड ने फौरन रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन पर रोकने का फैसला लिया गया। सूचना मिलने के बाद ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया। पहले से मौके पर मौजूद जीआरपी ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए बीना के सिविल अस्पताल भेजा। आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान पुलिस ने मौके से मृतक के सामान की तलाशी ली, जिसमें मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान गोरावर सिंह (30), निवासी कोरबा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई। जीआरपी की शुरुआती पूछताछ में ट्रेन में सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने बताया कि गोरावर सिंह भोपाल रेलवे स्टेशन से ही जनरल कोच में सवार हुआ था। भोपाल से जनरल कोच में हुआ था सवार यात्रियों के मुताबिक वह काफी देर तक कोच के गेट के पास बैठकर यात्रा कर रहा था। इसके बाद वह कब शौचालय की ओर गया और यह घटना कैसे हुई, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। पुलिस यात्रियों के बयान दर्ज कर रही है। हर पहलू से जांच कर रही जीआरपी जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने आत्महत्या की या फिर उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान भी जांच का हिस्सा बनाए जाएंगे। …………………… ट्रेन हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… चलती ट्रेन से कटकर एरिया मैनेजर की मौत, VIDEO:दुर्ग स्टेशन पर लोकल छोड़ सुपरफास्ट में बैठने के लिए दौड़े थे, चढ़ते समय फिसला पैर छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय बैलेंस बिगड़ने से यात्री ट्रैक पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से उनका दायां पैर भी कट गया। हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button