बीजापुर में पुल-पुलियों के अभाव से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें:चोखनपाल-गंगालूर मार्ग बारिश में बना खतरे का रास्ता, उफनते नदी-नाले पार करने को मजबूर लोग

![]()
बीजापुर जिले के चोखनपाल-गंगालूर मार्ग पर पुल-पुलियों के अभाव के कारण बारिश के मौसम में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर पड़ने वाले धनोरा नाला, जल्लावागु, मिंगाचल, चेरपाल, तालपेरू सहित एक दर्जन से अधिक नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। पुल-पुलिया नहीं होने से ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर पानी पार करना पड़ रहा है। कई बार लोगों को अपनी मोटरसाइकिल और अन्य सामान कंधों पर उठाकर नदी-नाले पार करने पड़ते हैं। किसानों, छात्रों और मरीजों की बढ़ी परेशानी बरसात के दिनों में चोखनपाल क्षेत्र के लोगों के लिए नदी पार करना रोजमर्रा की मजबूरी बन गया है। तेज बहाव के बावजूद जरूरी कामों के लिए लोगों को नदी-नाले पार करने पड़ते हैं। इस स्थिति में किसानों, छात्रों, मरीजों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संपर्क मार्ग होने के बावजूद बरसात में कट जाता है संपर्क ग्रामीणों के अनुसार, चोखनपाल-गंगालूर मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, लेकिन कई नदी-नालों पर पुल-पुलिया नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश में आवागमन प्रभावित हो जाता है। कई बार गांवों का संपर्क भी पूरी तरह टूट जाता है, जिससे आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। लगातार बारिश का अलर्ट, जलस्तर बढ़ने की आशंका भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बीजापुर जिले में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में धनोरा नाला, जल्लावागु, मिंगाचल, चेरपाल और तालपेरू सहित अन्य नदी-नालों का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।
Source link




