टॉप न्यूज़

मछुआरा समाज का सावन महोत्सव 2 अगस्त को जांजगीर में



जांजगीर | जिला मुख्यालय जांजगीर में 2 अगस्त को सावन महोत्सव-2026 होगा। इसकी तैयारी को लेकर छ ग युवा धीवर समाज के महिला प्रकोष्ठ ने 25 जुलाई को ऑनलाइन मीटिंग की। मीटिंग में आरपी धीरेंद्र, उषा धीवर, माधुरी धीवर, विशेष धीवर, साधना धीवर, कविता धीवर, धनेश्वरी धीवर शामिल हुईं। मीटिंग में कार्यक्रम के समय पर खास ध्यान देने का फैसला हुआ। सुबह 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। भगवान शंकर की पूजा-अर्चना 10.30 बजे तक शुरू करने की योजना है। सावन को देखते हुए ड्रेस कोड में हरी साड़ी या सूट को प्राथमिकता देने का प्रस्ताव रखा गया। स्थान बोड़सरा से बदलकर जांजगीर होने के बाद भी खाने की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी विशेषर धीवर और विशेष धीवर की तरफ से रहने की बात कही गई। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सिंगल डांस और ग्रुप डांस की श्रेणियां 15 वर्ष से कम, 15 वर्ष से ज्यादा, महिलाएं रहेंगी। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी होगी। इसकी श्रेणियां 15 वर्ष से कम, 15 वर्ष से ज्यादा, महिलाएं रहेंगी। अंत में सावन सुंदरी-2026 का चुनाव किया जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button