टॉप न्यूज़

रायपुर में कलेक्टर ने पीएम-सूर्य घर योजना की समीक्षा की:पेंडिंग मामलों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश, बैंको और विभागों को करना होगा कोर्डिनेशन




रायपुर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजना की प्रगति पर चर्चा की।
बैठक में कलेक्टर ने बैंकों को आवेदन की संख्या बढ़ाने और लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी अनावश्यक देरी के योजना का लाभ मिलना चाहिए। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी आवेदन को बिना ठोस कारण के निरस्त नहीं किया जाए। यदि आवेदन अस्वीकार किया जाता है तो आवेदक को उसका कारण भी बताया जाए।
हर सप्ताह होगी समीक्षा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन ने बैंक, सीएसपीडीसीएल और सोलर वेंडरों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजना की स्वीकृति, ऋण वितरण और सोलर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया की हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी, ताकि काम में तेजी लाई जा सके। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने और ऋण प्राप्त करने में लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में लीड बैंक मैनेजर मोहम्मद मोफिज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button