टॉप न्यूज़

9वीं-12वीं के एडमिशन-परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी:31 अगस्त तक भरे जाएंगे नामांकन, पोर्टल दोबारा ओपन कराने पर माशिमं लगाएंगा ₹1000 एक्स्ट्रा शुल्क




छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के नियमित विद्यार्थियों के प्रवेश और बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने संबंधी विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत स्कूलों को 31 अगस्त तक प्रवेश सूची के साथ परीक्षा और नामांकन फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। वहीं परीक्षा आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क 30 सितंबर तक ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य रहेगा। मंडल ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल लॉक (बंद) होने से पहले सभी प्रविष्टियों की अच्छी तरह जांच कर ली जाए। यदि पोर्टल दोबारा खोलने की आवश्यकता पड़ती है तो प्रति दिन 1000 रुपए विलंब शुल्क देना होगा। यह शुल्क स्कूल संस्था से लिया जाएगा और किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों से इसकी वसूली नहीं की जाएगी। गलत जानकारी की जिम्मेदारी स्कूल की होगी माशिमं ने निर्देश दिया है कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के नियमित विद्यार्थियों की ऑनलाइन प्रविष्टि करते समय विशेष सावधानी बरती जाए। यदि किसी छात्र की जानकारी गलत दर्ज होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रमुख की होगी। मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के विषयों में संशोधन 31 दिसंबर 2026 के बाद स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 31 जनवरी तक प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के अंक दर्ज करना होगा गाइडलाइन के अनुसार प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट परीक्षा के अंक 31 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके बाद अंक प्रविष्टि या संशोधन के लिए केवल दो दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इस अवधि में भी पोर्टल खोलने पर प्रति दिन 1000 रुपए विलंब शुल्क देना होगा। विलंब शुल्क की गणना 31 जनवरी के बाद से की जाएगी। अकादमिक स्टाफ की जानकारी भी देनी होगी मंडल ने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को निर्देश दिया है कि प्राचार्य सहित पूरे अकादमिक स्टाफ की जानकारी भी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। यदि यह जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो संबंधित स्कूल की प्रवेश सूची और विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं। दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद भी मिलेगा प्रवेश माशिमं के अनुसार 10वीं और 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद 10 दिन की समय सीमा के भीतर पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकेगा। प्रमुख तिथियां 31 अगस्त 2026: प्रवेश सूची, नामांकन और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि।
30 सितंबर 2026: परीक्षा आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि।
31 दिसंबर 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं के विषय संशोधन की अंतिम तिथि।
31 जनवरी 2027: प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट परीक्षा के अंक ऑनलाइन दर्ज करने की अंतिम तिथि।
फरवरी 2027: बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को देखते हुए जनवरी से प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट परीक्षाएं आयोजित होने की संभावना।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button