टॉप न्यूज़

चलती स्कोर्पियो में लगी भीषण आग:पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर राहगीरों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा,चालक और यात्री सुरक्षित




पेंड्रा-रतनपुर मुख्य मार्ग पर अमरपुर गांव के पास चलती स्कोर्पियो में अचानक आग लग गई। रायपुर से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जा रही तेज रफ्तार स्कोर्पियो में आग लगने के बावजूद चालक और यात्रियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पीछे चल रहे राहगीरों ने धुआं और आग की लपटें देखकर वाहन का पीछा किया और चालक को समय रहते रोककर सतर्क किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहगीरों ने दिखाई सूझबूझ, सभी ने कूदकर बचाई जान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कोर्पियो से धुआं और आग की लपटें निकलती देख राहगीरों ने वाहन को ओवरटेक कर चालक को रोका। सूचना मिलते ही चालक और वाहन में सवार यात्रियों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में आग का गोला बनी स्कोर्पियो वाहन रुकते ही आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी स्कोर्पियो आग की चपेट में आ गई। इस दौरान कई तेज धमाके भी हुए, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन में रखे जरूरी दस्तावेज और सामान तक नहीं निकाल सके। पूरा सामान जलकर खाक हो गया। दमकल ने बुझाई आग, वाहन पूरी तरह जलकर खाक घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कोर्पियो पूरी तरह जल चुकी थी और केवल लोहे का ढांचा बचा था। तकनीकी खराबी की आशंका जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि वाहन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button