टॉप न्यूज़

बालोद में घायल भालू सड़क पर दिखा,VIDEO:तीन पैरों के सहारे लंगड़ाते जंगल की ओर गया, हादसे में चोट की आशंका




बालोद जिले के घोठिया रोड पर एक घायल भालू सड़क पर दिखाई दिया। यह भालू तीन पैरों के सहारे लंगड़ाते हुए सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया। आशंका जताई जा रही है कि उसके एक पैर में गंभीर चोट है, जो संभवतः किसी सड़क हादसे के कारण लगी हो सकती है। वन विभाग के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। रानीमाई मंदिर से पहले घोठिया रोड पर एक स्कूल शिक्षक ने भालू को देखकर अपने मोबाइल में उसका वीडियो और तस्वीरें कैद कर लीं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भालू अपने घायल पैर को जमीन पर रखने से बचते हुए लंगड़ाकर चलता दिख रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने तत्काल भालू की तलाश शुरू कर दी है। वन अमला आसपास के जंगल में सघन सर्च अभियान चला रहा है, ताकि भालू का पता लगाकर उसकी स्थिति का आकलन किया जा सके। रेंजर बोले- जंगल के अंदर चला गया, टीम लगातार कर रही तलाश बालोद रेंजर सरोज कुमार ने बताया कि घायल भालू की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे ट्रैक करने का प्रयास किया। हालांकि, भालू जंगल के काफी अंदर चला गया, जिससे वह फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। रेंजर ने यह भी बताया कि भालू के लंगड़ाने के पीछे पेड़ से गिरने या दौड़ते समय चोट लगने जैसी वजह हो सकती है। प्राथमिक तौर पर चोट गंभीर प्रतीत नहीं हो रही है और संभावना है कि वह कुछ दिनों में स्वयं स्वस्थ हो जाए। इसके बावजूद, वन विभाग की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपचार की व्यवस्था की जा सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button