टॉप न्यूज़

बिलासपुर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचीं कई शिकायतें:आंगनबाड़ी, बिजली कटौती, अवैध कब्जा और राशन पर कार्रवाई के निर्देश




बिलासपुर में मंगलवार (14 जुलाई) को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आंगनबाड़ी केंद्र की दूरी, राशन वितरण में गड़बड़ी, अघोषित बिजली कटौती, अवैध कब्जे, स्कूल सुविधाओं और मजदूरी भुगतान जैसी कई शिकायतें सामने आईं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी मामलों में संबंधित विभागों को त्वरित जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम वृंदावन निवासी दुकेश कुमार पाटले ने शिकायत की कि आंगनबाड़ी केंद्र गांव से 3 किलोमीटर दूर होने के कारण छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है। उन्होंने केंद्र को गांव के भीतर स्थानांतरित करने की मांग की। बिजली कटौती और स्कूल सुविधाओं का मुद्दा उठा ग्राम पंचायत चपोरा की सरपंच दीपमाला ने अघोषित बिजली कटौती बंद कराने की मांग की। वहीं ग्राम पंचायत सेंवार के सरपंच दिलहरनलाल रजक ने स्कूल में नए शौचालय, प्रार्थना शेड निर्माण और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी। राशन दुकान में कम तौल की शिकायत ग्राम पंचायत नवागांव सोनसाय के ग्रामीणों ने राशन दुकान संचालक पर कम राशन देने का आरोप लगाया। जांच में ई-पॉस मशीन से जुड़े कांटे में 20 किलो पर आधा किलो और 35 किलो पर 800 ग्राम तक कम तौल मिलने की बात सामने आई। ग्रामीणों ने चना वितरण नहीं होने की भी शिकायत की। ईंट भट्ठा मजदूर ने मांगी बकाया मजदूरी तखतपुर तहसील के नवापारा निवासी मजदूर भोजराम डहरिया ने आरोप लगाया कि 57,158 ईंटें बनाने के बावजूद मालिक रमेश बंजारे ने उन्हें केवल 59,850 रुपये के बजाय केवल 36,000 रुपये दिए गए। उन्होंने 23,850 रुपये की बकाया मजदूरी दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button