टॉप न्यूज़

CM हेल्पलाइन में देरी पर PHE के ईई को नोटिस:बिलासपुर कलेक्टर बोले- जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जर्जर स्कूलों में नहीं लगेंगी कक्षाएं




बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर संचालित सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण की समीक्षा के दौरान पीएचई विभाग की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यपालन अभियंता (ईई) रूपेश कुमार धनंजय को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। टीएल बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक नहीं, बल्कि संतोषजनक और गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। उन्होंने समय-सीमा का पालन करने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एकल शिक्षकीय स्कूलों में होंगे अतिथि शिक्षक शिक्षा विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने एकल शिक्षकीय स्कूलों में तत्काल अतिथि शिक्षक नियुक्त करने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेने की भी बात कही, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। जर्जर स्कूल भवनों में नहीं लगेंगी कक्षाएं कलेक्टर ने जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं करने के निर्देश दिए। ऐसे स्कूलों के लिए वैकल्पिक भवन की व्यवस्था करने और नए भवन या अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के प्रस्ताव जल्द भेजने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को भी लगाई फटकार जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) कार्यों की समीक्षा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं करने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए डीएमएफ प्रावधानों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button