टॉप न्यूज़

पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की उम्र जरूरी



भास्कर न्यूज | जांजगीर सरकार ने स्कूलों में प्रवेश की न्यूनतम आयु को लेकर हाल में बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि कक्षा पहली में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष होना अनिवार्य होगी। व्यवस्था सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त व निजी स्कूलों में लागू रहेगी। विभाग द्वारा 8 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार बच्चों की उम्र का निर्धारण शैक्षणिक सत्र के लिए तय कट-ऑफ तिथि के आधार पर किया जाएगा। नई व्यवस्था में प्री-स्कूल से लेकर पहली कक्षा तक प्रवेश के लिए आयु सीमा भी निर्धारित कर दी गई है। इससे बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास आयु के अनुरूप होगा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। अभिभावकों और बच्चों की सुविधा के लिए शासन ने नियमों में थोड़ी शिथिलता भी दी है। इसके तहत यदि कोई बच्चा 1 अप्रैल को निर्धारित आयु पूरी नहीं कर पा रहा है, लेकिन 1 जुलाई तक उसकी आवश्यक आयु पूर्ण हो जाती है, तो उसे अधिकतम तीन माह की छूट प्रदान करते हुए संबंधित कक्षा में प्रवेश दिया जा सकेगा।
1 अप्रैल तय होगी उम्र: बच्चों के फाउंडेशन स्टेज को मजबूत करने और प्राथमिक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया में एकरूपता लाने के लिए संबंधित शैक्षणिक सत्र के 1 अप्रैल को बच्चे की आयु के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। विभिन्न कक्षाओं के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है। नर्सरी (बालवाटिका-1)- 3 वर्ष से अधिक व 4 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसी प्रकार केजी-1 (बालवाटिका-2)- 4 वर्ष से अधिक व 5 वर्ष से कम, केजी-2 (बालवाटिका-3)- 5 वर्ष से अधिक व 6 वर्ष से कम, कक्षा पहली में- 6 वर्ष से अधिक व 7 वर्ष से कम होनी चाहिए। इन छात्रों को मिलेगी छूट कोई छात्र किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय की पूर्व-प्राथमिक कक्षा से पास होकर सीधे कक्षा पहली में प्रवेश ले रहा है, तो उस पर यह नई आयु सीमा लागू नहीं होगी। स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, अंकसूची या स्कोर कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button