टॉप न्यूज़

जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला



भास्कर न्यूज | कवर्धा पूर्व प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया व जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की बढ़ती सक्रियता से घबराकर केंद्रीय और राज्य की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है तथा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। जिला महामंत्री मनीष शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है। जिला कांग्रेस सचिव गोपाल चंद्रवंशी ने कहा कि राजनीतिक द्वेष की भावना से लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा अनंत ने कहा कि जांच एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी नेताओं को परेशान करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सत्य और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई बंद करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि विपक्षी नेताओं के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रही तो प्रदेशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव वीरेंद्र जांगड़े, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, घनश्याम साहू, सोखी साहू, छवि वर्मा, प्रशांत परिहार, आकाश केशवानी, बृजेश चंद्रवंशी, जलेश्वर यादव, शिवप्रसाद वर्मा, मेहुल सत्यवंशी, वाल्मीकि वर्मा, अमन वर्मा, तुषार वर्मा, शिवेंद्र वर्मा, गोरेलाल चंद्रवंशी, सुजल ठाकुर, आशीष साहू, रूपेश साहू आदि मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button