Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 7 lakh voters in Rajnandgaon district | राजनांदगांव जिले में 7 लाख वोटर्स: 8 दिसंबर तक चलेगा मतदाता सूची बनाने का काम; 8 फरवरी 2026 को अंतिम प्रकाशन – Rajnandgaon News
Breaking News

7 lakh voters in Rajnandgaon district | राजनांदगांव जिले में 7 लाख वोटर्स: 8 दिसंबर तक चलेगा मतदाता सूची बनाने का काम; 8 फरवरी 2026 को अंतिम प्रकाशन – Rajnandgaon News

By adminOctober 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ed55e03b b853 410c 8807 12d0172b1365 1761802141573
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव जिले की चारों विधानसभा में कुल 7 लाख वोटर्स है। इस बार मतदाता सूची बनाने का काम शुरू हो गया है जो 8 दिसंबर तक चलेगा। 7 फरवरी 2026 को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

.

इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र यादव ने 29 अक्टूबर को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक ली। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित यह बैठक 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर आयोजित की गई थी।

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष गहन संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इसके तहत तैयारी, प्रशिक्षण और मुद्रण का कार्य 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगा। गणना अवधि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक निर्धारित है।

राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र यादव।

राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र यादव।

8 दिसंबर तक किया जाएगा सूची तैयार

मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्था 4 दिसंबर को होगी। नियंत्रण तालिका का अद्यतन और ड्राफ्ट रोल मतदाता सूची तैयार करने का कार्य 5 से 8 दिसंबर तक किया जाएगा। ड्राफ्ट रोल मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर को होगा।

दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक है। ईआरओ द्वारा दावों और आपत्तियों की सुनवाई, सत्यापन, निर्णय और निपटान 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक एक साथ किया जाएगा।

मतदाता सूची की जांच और अंतिम प्रकाशन 3 फरवरी 2026 को प्राप्त किया जाएगा, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को होगा।

जिले में 7 लाख वोटर्स

जिले में 29 अक्टूबर की स्थिति में सभी चार विधानसभाओं में कुल 840 मतदान केंद्र हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 7 लाख 13 हजार 427 है, जिसमें 3 लाख 54 हजार 259 पुरुष, 3 लाख 59 हजार 162 महिला और 6 अन्य मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) में 173 मतदान केंद्र हैं। यहां कुल 1 लाख 41 हजार 909 मतदाता हैं, जिनमें 70 हजार 998 पुरुष, 70 हजार 908 महिला और 3 अन्य मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव में 223 मतदान केंद्र हैं। इस क्षेत्र में कुल 2 लाख 17 हजार 958 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 6 हजार 450 पुरुष, 1 लाख 11 हजार 506 महिला और 2 अन्य मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव में 252 मतदान केंद्र और मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 52, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 323 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में मतदान केन्द्रों की संख्या 192 एवं मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 184 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की 72 हजार 759 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 73 हजार 425 है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 42 IAS अधिकारियों का तबादला, 7 जिलों के कलेक्टर बदले गए, देखें लिस्ट

May 7, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 20 हजार गांवों की भूमि का डाटा ऑनलाइन, धोखाधड़ी की तो मोबाइल पर आएगा अलर्ट

May 7, 2026

छत्रपति शिवाजी महाराज की ‘वाघ नख’ और ‘जगदंबा तलवार’ की वापसी की मांग, ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को लिखा पत्र

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069702
Views Today : 5
Views Last 7 days : 558
Views Last 30 days : 3683
Total views : 90746
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.