समय-सीमा बैठक में रायपुर कलेक्टर सख्त:स्वामित्व योजना और बकेटिंग पर जोर, पेंडिग शिकायतें जल्द निपटाने के निर्देश, योजनाओं के डेवलपमेंट की समीक्षा

![]()
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंगलवार को रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, जन शिकायतों और लंबित प्रकरणों के समय पर निराकरण पर जोर देते हुए अधिकारियों को तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने पीजी पोर्टल, कलेक्टर कॉल सेंटर, मुख्यमंत्री जनदर्शन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित मामलों की समीक्षा की। प्रोजेक्ट समन्वय के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश आयुष्मान कार्ड निर्माण और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत खाता सुधार की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। साथ ही प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का कार्य सभी गांवों में समय पर पूरा करने और ड्रोन सर्वे से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
कई अधिकारी रहे मौजूद कलेक्टर ने किसानों की बकेटिंग का कार्य जल्द पूरा करने और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना प्रशासन की जिम्मेदारी है। बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, एडीएम उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Source link




