Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 5 लाख रिश्वत मांगने वाले छत्तीसगढ़ के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार:अनफीट से फीट कर देंगे कहकर कैंडिडेट से पैसे मांगे, CBI ने पकड़ा
Breaking News

5 लाख रिश्वत मांगने वाले छत्तीसगढ़ के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार:अनफीट से फीट कर देंगे कहकर कैंडिडेट से पैसे मांगे, CBI ने पकड़ा

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5a97nl 1779014208
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5a97nl 1779014208
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने छत्तीसगढ़ के 2 खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया है। दोनों स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में जॉब कर रहे हैं। इनमें इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग रेफरी बी. राजशेखर राव और वेटलिफ्टर राजलक्ष्मी शामिल हैं। सीबीआई के मुताबिक, आरोपियों ने एक कैंडिडेट से 5 लाख रिश्वत मांगी थी। मेडिकल परीक्षण के अनफिट सर्टिफिकेट को फीट कर देंगे कहा था, पैसे नहीं देने पर फेल करने की धमकी देकर कुछ रकम ले लिए थे। अभ्यर्थी की शिकायत के बाद CBI ने कार्रवाई की। शनिवार को एक आरोपी रायपुर से, दूसरा आरोपी दुर्ग से पकड़ा गया। इस पूरे मामले में जांच जारी है। अब जानिए पूरा मामला सीबीआई के मुताबिक, रायपुर रेल मंडल में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती निकाली गई थी। एक अभ्यर्थी ने आवेदन किया। लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट पूरा हो चुका है। इन दोनों ही परीक्षाओं में अभ्यर्थी पास हो चुका था और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाना बाकी था। भिलाई में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (टेक्नीशियन-2) बी. राजशेखर राव और सीसी-टीसी राजलक्ष्मी ने अभ्यर्थी से संपर्क किया था। दोनों ने उससे मेडिकल में अनफीट से फीट कर देंगे कहकर पैसों की मांग की गई थी। कुछ पैसे आरोपियों ने ठग भी लिए थे। शिकायत के बाद दोनों गिरफ्तार शिकायत के बाद अधिकारियों ने आरोपियों को पकड़ने की प्लानिंग की। शनिवार (16 मई) को टीम ने बी. राजशेखर राव को दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं राजलक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम ऑफिस से हिरासत में लिया गया। घर से कैश मिलने की खबर कार्रवाई के दौरान दोनों के ठिकानों पर तलाशी भी ली गई। जांच में टीम को घर से लाखों रुपए कैश मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि कितना पैसा मिला, इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। गिरफ्तार कर उसी दिन दोनों आरोपियों को विशेष न्यायाधीश दीक्षा देशलहरा की अदालत में पेश किया गया। बताया जा रहा है दोनों अफसरों की नियुक्ति रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे से हुई थी और दोनों ही वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी हैं। सीबीआई की इस कार्रवाई से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है। …………………… रिश्वत से जुड़ी खबर भी पढ़ें… मर्डर केस में फंसाने की धमकी, फिर मांगे 50 हजार..VIDEO:SI रंगे हाथों पकड़ाया; छटपटाते हुए कहा-जबरदस्ती कर रहे हो; प्रिंसिपल भी रिश्वत लेते अरेस्ट जांजगीर-चांपा में 35 हजार रिश्वत लेते अतिरिक्त तहसीलदार-पटवारी गिरफ्तार:धान खरीदी केंद्र की गड़बड़ी छिपाने की थी घूस की मांग, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हाईवा ने बाइक सवार को 100 मीटर घसीटा, युवक की:जांजगीर-चांपा में 27 दिन पहले हुई थी शादी, ड्राइवर फरार

May 17, 2026

CBS में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 14 जून को:इंटीग्रेटेड एमएससी कोर्स में प्रवेश के लिए अब 6 जून तक भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म

May 17, 2026

रामकी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, शहर में सफाई व्यवस्था ठप:वेतन में गड़बड़ी का आरोप, बोले- जांच कमेटी बने बिना काम पर नहीं लौटेंगे

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070791
Views Today : 246
Views Last 7 days : 1540
Views Last 30 days : 4032
Total views : 92446
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.