Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 450 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार:सरायपाली पुलिस ने दबोचा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मारुति वैन में लाई जा रही थी शराब
Breaking News

450 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार:सरायपाली पुलिस ने दबोचा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मारुति वैन में लाई जा रही थी शराब

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
63e3427c 059c 481e 9d30 86f0925879ac 1779018200371
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



63e3427c 059c 481e 9d30 86f0925879ac 1779018200371
महासमुंद जिले के सरायपाली पुलिस ने दर्राभांठा स्थित 132 केवी बिजली ऑफिस के पास नाकाबंदी कर एक मारुति वैन से 450 लीटर महुआ शराब जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस को 17 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पुरानी मारुति वाहन (क्रमांक सीजी 04 एचए 3326) में भारी मात्रा में महुआ शराब लेकर सारंगढ़ रोड से सरायपाली की ओर आ रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिजली ऑफिस 132 केवी दर्राभांठा के पास नाकाबंदी की। 15 प्लास्टिक ड्रमों में 450 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 15 प्लास्टिक ड्रमों में कुल 450 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, यह शराब सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र से लाकर सरायपाली में खपाने की योजना थी। आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए पुरानी मारुति वैन का उपयोग कर रहा था। आबकारी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई पूछताछ में वाहन ड्राइवर ने अपना नाम फागुलाल थुरिया (26) बताया, जो शांति नगर कनकबीरा, पुलिस चौकी कनकबीरा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का निवासी है। आरोपी फागुलाल थुरिया के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे 17 मई को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

20 मई को बस्तर संभाग की मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद:संघ ने कहा- बिना डॉक्टर सलाह के ऑनलाइन दवा मंगवाने से स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ा

May 17, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:3 दिन के दौरे पर शाह, पेट्रोल नहीं देने पर मैनेजर की पिटाई, बाइक सवारों पर चढ़ाई कार

May 17, 2026

सुशासन तिहार के मंच से भड़के बृजमोहन:जनता के सामने नायब तहसीलदार की लगाई क्लास, बोले- किसको पैसे देने की बात करते हो… सांसद जी को कितना पैसा दिए?

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070793
Views Today : 264
Views Last 7 days : 1558
Views Last 30 days : 4050
Total views : 92464
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.