![]()
छत्तीसगढ़ के बालोद शहर स्थित गुरुद्वारे में दिनदहाड़े दीवार फांदकर चोर ने 40 हजार रुपए की चोरी कर ली है। इस मामले पर सामाजिक चर्चा के बाद बालोद थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूरी वारदात रविवार की बताई जा रही है।
.
दरअसल, समाजसेवी धीरज चोपड़ा ने बताया कि गुरुद्वारे के अंदर दान पेटी में रखे 40 हजार रुपए अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए हैं। सामाजिक चर्चा के बाद आस-पास जांच-पड़ताल की गई, जिसमें चोर सीसीटीवी फुटेज में सुबह करीब 11 बजे दीवार फांदकर अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
बालोद पुलिस ने इस मामले पर बीएनएस की धारा 305 और 331(3) के तहत अपराध दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
<
