बलौदाबाजार जिले के बार नवापारा क्षेत्र के ग्राम हरदी में मंगलवार (4 नवंबर) सुबह एक शावक सहित चार हाथी गहरे कुएं में गिर गए। स्थानीय किसानों को सुबह खेतों में हाथियों की चीखें सुनाई दीं। आवाज का पीछा करने पर उन्होंने देखा कि चारों हाथी खेत में स्थित ए
.
कुएं के आसपास के सोलर पैनल टूटे हुए मिले, जिससे अनुमान है कि रात के अंधेरे में हाथियों का झुंड घूमते हुए कुएं में गिर गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। हाथियों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग की टीम जेसीबी की मदद से हाथियों को बाहर निकालने का रास्ता बना रही है।

गिरने के बाद से ही बाहर निकलने छटपटा रहे।

कुएं में कैसे गिरे, इसकी भी जांच होगी।
आधुनिक संसाधनों की कमी, बाहर निकालना मुश्किल
वन विभाग की बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन बचाव कार्य में आधुनिक संसाधनों की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इससे न केवल बचाव अभियान धीमा हो रहा है, बल्कि फंसे हाथियों और बचाव दल के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं।
जेसीबी की मदद से रास्ता बनाएगा वन विभाग
क्षेत्र के रेंजर गोपाल वर्मा ने बताया कि हाथियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पुष्टि की कि अभियान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद लगातार जारी है। हाथियों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद से रास्ता बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

घटना स्थल पर ग्रामीण भी मौजूद है।
बार नवापारा के जंगल में 28 हाथियों का दल
यह घटना ऐसे समय हुई है जब 28 हाथियों का एक दल कई महीनों से बार नवापारा के जंगल में विचरण कर रहा है। कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक किसान की हाथी के हमले में मौत भी हो गई थी। यह घटना अभ्यारण क्षेत्र के हरदी वन ग्राम के पास डीके जंक्शन पर हुई।

खेत में पड़ी मिली थी लाश।
ग्रामीण की मौत के बाद नाराजगी
22 अक्टूबर को ग्राम हरदी के रहने वाले कनकुराम ठाकुर (65) सुबह अपने खेत जा रहे थे, तभी जंगल से निकले एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें कुचल दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कनकुराम की मौत हो चुकी थी।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग हाथियों की आवाजाही के संबंध में समय पर चेतावनी जारी करने में विफल रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सूचना मिल जाती तो इस दुर्घटना को टाला जा सकता था।
……………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
बलौदाबाजार में हाथी के हमले से किसान की मौत:खेत में काम करने के लिए निकला था, ग्रामीणों ने वन-विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

हाथी के हमले से 1 ग्रामीण की मौत हो गई थी।
बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा अभ्यारण क्षेत्र में बुधवार को एक हाथी के हमले में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…
<
