Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 4 Daughters Family Chooses Ghar Jamai, Bride Leads Baraat
Breaking News

4 Daughters Family Chooses Ghar Jamai, Bride Leads Baraat

By adminApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 16 1776593516
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


देवमुनी एक्का और बिलासुस बरवा की शादी मेतई रिवाज से हुई।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां दुल्हन खुद बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे की विदाई हुई। इस दौरान वह फूट-फूटकर रो पड़ा, परिवार वालों ने भी रोते हुए दूल्हे को विदाई दी। अब दूल्हा ससुराल

.

मामला मैनपाट ब्लॉक के सुपलगा का है। वहीं अब शादी और विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। दरअसल पैगा निवासी दुल्हन देवमुनी एक्का का कोई भाई नहीं है। वे चार बहनें हैं, पिता मोहन एक्का एक बड़े किसान हैं।

ऐसे में वे ऐसे दामाद की तलाश में थे, जो घर जमाई बनकर उनके साथ रह सके। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता सुपलगा निवासी बरवा परिवार के युवक बिलासुस बरवा से तय किया। बिलासुस घर जमाई बनने के लिए राजी हो गया।

इस अनोखी शादी की तस्वीरें देखिए…

मेतई परंपरा के अनुसार विवाह की रश्में पूरी की गई।

मेतई परंपरा के अनुसार विवाह की रश्में पूरी की गई।

विदाई के समय दुल्हा रोने लगा, परिवार वालों के भी आंखें भर आई।

विदाई के समय दुल्हा रोने लगा, परिवार वालों के भी आंखें भर आई।

दोनों परिवारों में सामंजस्य के बाद शादी हुई।

दोनों परिवारों में सामंजस्य के बाद शादी हुई।

बारात लेकर पहुंची दुल्हन

दरअसल, दुल्हन देवमुनी एक्का ग्राम पैगा की रहने वाली है। दुल्हा बिलासुस बरवा सुपलगा में रहता है। शादी 15 अप्रैल को क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई। मैनपाट से लगे गांव पैगा से बारात निकाली गई। दुल्हन गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर सुपलगा पहुंची। वहां दूल्हे पक्ष के लोगों ने बारात का स्वागत किया और विधि-विधान से शादी की रस्में निभाई गईं।

देर शाम तक चली रस्मों के बाद दूल्हे की विदाई का समय आया, जहां दूल्हा और उसके परिवार वाले फूटफूटकर रोने लगे। यह बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि आमतौर पर दुल्हन अपनी विदाई में रोती है। रात्रि भोज के बाद बारात दूल्हे को लेकर वापस दुल्हन के घर के लिए रवाना हो गई।

copy of small quote dainik bhaskar 20 1776592801
copy of small quote dainik bhaskar 19 1776592806
अनोखी शादी में शामिल होने पहुंचे मेहमान और रिश्तेदार।

अनोखी शादी में शामिल होने पहुंचे मेहमान और रिश्तेदार।

नहीं लिया दहेज, ससुर बोले- बेटे की तरह रखेंगे

परिजनों ने बताया कि, इस शादी में किसी भी पक्ष ने दहेज नहीं लिया। दुल्हन के पिता मोहन एक्का ने बताया कि उनके घर में चार बेटियां हैं, इसलिए उन्होंने यह अनोखा कदम उठाया और खुद बारात लेकर लड़के के घर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि यह फैसला भले ही समाज को अलग लगे, लेकिन उनके परिवार के लिए यह जरूरी था। वे दूल्हे को अपने घर ले जाकर बेटे की तरह रखेंगे।

बारात में शामिल महेश तिर्की ने बताया कि घर में केवल बेटियां होने के कारण परिवार के सहारे के लिए दूल्हे को घर लाया जा रहा है। उनके रीति-रिवाज में शादी के बाद ‘चुमावन’ की परंपरा होती है, जिसमें बाद में लड़के पक्ष की ओर से दहेज दिया जाता है।

बारातियों ने बताया अनोखा अनुभव

बाराती साधू राम टोप्पो ने बताया कि वह ग्राम पैगा के रहने वाले हैं और इस अनोखी बारात में शामिल हुए हैं, उन्होंने कहा कि आमतौर पर दूल्हा बारात लेकर जाता है, लेकिन यहां लड़की बारात लेकर आई, जो अपने आप में नया है।

……………………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

75 का दूल्हा…45 की दुल्हन ने लिए 7 फेरे: मूंछों पर ताव देकर कहा- पहली मुलाकात में दिल दे बैठा; मोहल्लेवालों ने कराई शादी

शादी के बाद 75 साल के बुजुर्ग ने मूंछों पर दी ताव।

शादी के बाद 75 साल के बुजुर्ग ने मूंछों पर दी ताव।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार की रात 75 साल के बुजुर्ग ने 45 साल की महिला से लव मैरिज की है। करवाचौथ से एक दिन पहले शिव मंदिर में सात फेरे लिए। वरमाला और मांग भरकर सभी रस्म निभाई। शादी के बाद बुजुर्ग अपनी मूंछों पर ताव देते नजर आया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्राइवेट कॉलोनियों को पानी सप्लाई के एग्रीमेंट की होगी जांच:जल संकट के बीच बड़े बिल्डर्स पर नजर, निगम ने मांगी पूरी जानकारी

April 19, 2026

टैंकर-बाइक टक्कर में युवक की मौत:मनेंद्रगढ़ में सिर फटने से शिनाख्त मुश्किल, फरार टैंकर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

April 19, 2026

Bhartiya Baudh Mahasabha Reaches Police Station Demanding Action Over Ambedkar Comment

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067918
Views Today : 90
Views Last 7 days : 1022
Views Last 30 days : 4108
Total views : 88855
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.