Uncategorized
3 साल बाद धरातल पर उतरा दर्री-बरमपुर बायपास, 83 करोड़ से बनेगी 8.20 KM सड़क

कोरबा में तीन साल के इंतजार के बाद दर्री-बरमपुर बायपास का निर्माण शुरू हो गया है। 83 करोड़ की लागत से 8.20 किमी सड़क दर्री बराज से बरमपुर तक बनेगी। इससे कुसमुंडा-गेवरा के कोयला वाहनों को शहर में घुसने की जरूरत नहीं पड़ेगी और CSEB चौक, टीपी नगर में जाम से राहत मिलेगी।




