![]()
.
दुर्ग जिले के 29 युवाओं ने फौज में चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है। गुरुवार केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने सेवा सदन में सभी युवाओं से मुलाकात कर पुष्पमाला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया तथा देश सेवा के महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ शासन की कौशल विकास योजना के अंतर्गत मंत्री गजेन्द्र के विशेष प्रयासों से जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 35 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों के ठहरने और रहने की व्यवस्था भी कराई थी। दुर्ग जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवा प्रतिभागियों ने कुशल प्रशिक्षक विनोद नायर एवं बालकदास डाहरे के मार्गदर्शन में शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने कड़ी मेहनत और अभ्यास किया। मंत्री गजेन्द्र ने कहा कि दुर्ग जिले के अग्निवीर एवं पुलिस बल में चयनित अभ्यर्थी युवाओं ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जिन प्रतिभागियों ने अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा पास की है, उनके लिए इस वर्ष भी पुनः प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
<
