Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 222 employees of Chhattisgarh were awarded the ‘Union Home Minister Efficiency Medal’. | छत्तीसगढ़ के 222 कर्मियों को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 IPS अधिकारी शामिल; थानेदार-कांस्टेबल को मिलेगा सम्मान – Chhattisgarh News
Breaking News

222 employees of Chhattisgarh were awarded the ‘Union Home Minister Efficiency Medal’. | छत्तीसगढ़ के 222 कर्मियों को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 IPS अधिकारी शामिल; थानेदार-कांस्टेबल को मिलेगा सम्मान – Chhattisgarh News

By adminOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image1730353772 1761905691
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image1730353772 1761905691

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2025 के लिए ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ की घोषणा की है। इस पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर की जाती है।

.

इस बार 1,466 कर्मियों को यह सम्मान दिया गया है, जिन्हें अभियान, अन्वेषण, आसूचना और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना गया है।

छत्तीसगढ़ के लिए इस बार यह उपलब्धि खास रही। बड़ी संख्या में राज्य के सीनियर आईपीएस अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक को इस पदक के लिए चुना गया है।

स्पेशल ऑपरेशन कैटेगरी में देशभर के 28 राज्यों और पैरा-मिलिट्री फोर्सेज के बीच चयनित 1,362 कर्मियों में से 222 छत्तीसगढ़ के हैं। वहीं, इन्वेस्टिगेशन कैटेगरी में भी राज्य के 3 पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

इन सीनियर अधिकारियों को मिला सम्मान

छत्तीसगढ़ से जिन IPS अधिकारियों को पदक के लिए चुना गया है, उनमें शामिल हैं –

  1. विवेकानंद (एडीजी, एसआईबी एवं आर्म्ड फोर्सेस)
  2. सुंदरराज पी. (आईजी, बस्तर)
  3. अमरेश मिश्रा (आईजी, रायपुर)
  4. कमललोचन कश्यप (डीआईजी)
  5. अमित कांबले (डीआईजी)
  6. IPS जीतेंद्र यादव
  7. IPS किरण चव्हाण
  8. IPS वाय. अक्षय कुमार
  9. IPS गौरव राय
  10. IPS प्रभात कुमार
  11. IPS निखिल रखेचा
  12. IPS विकास कुमार
  13. IPS मयंक गुर्जर
  14. IPS​​​​​​​ स्मृतिक राजनला
  15. ​​​​​​​IPS राबिन्सन गुड़िया
  16. IPS जयंत कुमार वैष्णव
  17. IPS उमेश गुप्ता।

इन्वेस्टिगेशन कैटेगरी में CG के 3 पुलिसकर्मी

इसके अलावा दो एएसपी, 11 डीएसपी, तथा 225 थानेदार और कांस्टेबल भी इस सम्मान की सूची में शामिल हैं। वहीं, इन्वेस्टिगेशन कैटेगरी में भी छत्तीसगढ़ के अधिकारी आगे है। इस कैटेगरी में 93 पुलिसकर्मियों को पदक के लिए चुना गया है, जिनमें छत्तीसगढ़ से शामिल हैं-

  1. एसआई मयंक मिश्रा
  2. इंस्पेक्टर कैलाश चंद दास
  3. इंस्पेक्टर नीतेश सिंह ठाकुर

उत्कृष्ट कार्य को मिली पहचान

गृह मंत्रालय ने कहा कि यह पदक विशेष अभियान, अन्वेषण, आसूचना और फॉरेंसिक विज्ञान जैसे चार प्रमुख क्षेत्रों में असाधारण सेवा और नवाचारपूर्ण कार्य को मान्यता देने के लिए दिया जाता है। इससे न केवल पुलिस बलों का मनोबल बढ़ता है बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने की दिशा में भी यह कदम अहम है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सहकारी समिति के गोदाम से 60 बोरी डीएपी खाद चोरी:बालोद के कुसुमकसा क्षेत्र की घटना, गेट खुला देख ग्रामीण ने प्रबंधक को दी सूचना

May 31, 2026

भूख-प्यास से बस्ती तक पहुंच रहे भालू:बालोद के पंडरदल्ली में दिखे दो जोड़े; वीडियो हुआ वायरल, वन विभाग ने कहा- पास न जाएं

May 30, 2026

बालोद में तालाब में डूबने से छात्रा की मौत:नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई; गर्मी से राहत पाने रोज जाती थी

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072539
Views Today : 10
Views Last 7 days : 1506
Views Last 30 days : 5377
Total views : 95735
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.