Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 22 people in Kanker converted to their original religion | कांकेर में 22 लोगों ने अपनाया मूल धर्म: दो गांवों में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से हुई वापसी, समाज-प्रमुखों ने किया स्वागत – Kanker News
Breaking News

22 people in Kanker converted to their original religion | कांकेर में 22 लोगों ने अपनाया मूल धर्म: दो गांवों में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से हुई वापसी, समाज-प्रमुखों ने किया स्वागत – Kanker News

By adminDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8ecb7acb 3d47 4ea3 8c53 256ecf181a02 1766656632804
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस बीच, जिले के दो अलग-अलग गांवों में बीते 24 घंटों के भीतर कुल 22 लोगों ने विधि-विधान से अपने मूल धर्म में वापसी की है। यह वापसी आमाबेड़ा के बड़े तेवड़ा में हुई हालिया घटना के विरोध में

.

आमाबेड़ा क्षेत्र के ग्राम चिखली में 19 धर्मांतरित सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपने मूल धर्म में वापसी की। ये सभी एक ही परिवार और समुदाय से संबंधित थे। गांव के ऐतिहासिक शीतला मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के गायता, पटेल और समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

समाज प्रमुखों ने गंगाजल और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इन सदस्यों का शुद्धिकरण कर उन्हें पुनः समाज की मुख्यधारा में शामिल किया। ग्रामीणों ने इस कदम का स्वागत किया।

c1f903a6 d0f2 42f9 8490 6dcb8ce7e13d 1766656632805

परिवार ने पांच साल बाद मूल धर्म में वापसी की

घर वापसी का दूसरा मामला नरहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हाराडुला से सामने आया है। यहां एक परिवार ने पांच वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपनाया था, जिसने अब स्वेच्छा से मूल धर्म में वापसी की है। परिवार के मुखिया और उनके दो पुत्रों ने अपने पूर्वजों के धर्म को सर्वोपरि मानते हुए वापसी की।

गांव के दुर्गा मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने सम्मान के प्रतीक स्वरूप वापसी करने वालों के पैर धुलाए और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया।

यह घर वापसी ऐसे समय में हुई है जब बड़े तेवड़ा की घटना को लेकर स्थानीय समाज में आक्रोश व्याप्त है। समाज प्रमुखों ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोग अब अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं और अपनी संस्कृति व परंपराओं को बचाने के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

उनका मानना है कि समाज से कटे हुए लोगों की वापसी से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव का गौरव बढ़ता है। समाज प्रमुखों ने यह भी कहा कि वे ऐसे लोगों का खुले दिल से स्वागत करते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

छत्तीसगढ़ में अवैध-खनन पर अब लगेगा भारी जुर्माना:खनन माफिया पर सरकार का जीरो टॉलरेंस, नियम हुए सख्त, कम से कम 25 हजार पेनल्टी तय

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075455
Views Today : 165
Views Last 7 days : 2062
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104632
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.