Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 20 मई को केमिस्ट हड़ताल…कई मेडिकल स्टोर्स रहेंगे बंद:जनऔषधि केंद्रों और अस्पतालों को दवा और स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने के निर्देश
Breaking News

20 मई को केमिस्ट हड़ताल…कई मेडिकल स्टोर्स रहेंगे बंद:जनऔषधि केंद्रों और अस्पतालों को दवा और स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने के निर्देश

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 17t210112206 1779031927
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 17t210112206 1779031927
ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में विभिन्न केमिस्ट संगठनों द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ ने राज्य में आवश्यक दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने कहा है कि आम नागरिकों और मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
राज्य के सभी जिलों में अधिकारियों को जीवनरक्षक दवाओं, आपातकालीन स्वास्थ्य उत्पादों और चिकित्सकीय सामग्री की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शासकीय जनऔषधि केंद्रों, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स और अन्य दवा वितरण केंद्रों के माध्यम से आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। केमिस्ट एसोसिएशन से सहयोग की अपील
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने छत्तीसगढ़ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन को भी पत्र भेजकर अपील की है कि विरोध कार्यक्रम के दौरान जनहित और मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जरूरी दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने में सहयोग करें। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अनावश्यक दवाओं का संग्रह न करें
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर अनावश्यक दवाओं का संग्रह न करें। जिन मरीजों को नियमित दवाएं लेनी होती हैं, वे डॉक्टर की सलाह के अनुसार आवश्यक दवाएं पहले से लेकर रखें। आपात स्थिति में सरकारी अस्पतालों, जनऔषधि केंद्रों और अन्य उपलब्ध मेडिकल स्टोर्स से दवाएं प्राप्त की जा सकेंगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के शास्त्रीनगर, कपिलनगर के 200 घरों में गंदा पानी:दो दिन से आपूर्ति बाधित, पार्षद ने कमिश्नर को सैंपल सौंपा

May 17, 2026

रायपुर में डेयरी फैक्ट्री पर चला बुलडोजर:सड्डू में 1.45 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया कब्जा, अवैध बाउंड्रीवाल और शेड तोड़े गए

May 17, 2026

बसना में अवैध स्क्रैप यार्ड सील, 10 टन कबाड़ जब्त:NH-53 किनारे चल रहा था कारोबार, पुलिस ने की कार्रवाई

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070806
Views Today : 319
Views Last 7 days : 1613
Views Last 30 days : 4105
Total views : 92519
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.