Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 2 girl students hanged themselves in Chhattisgarh | झारखंड की छात्रा की जिंदल हॉस्टल में मिली लाश: B-Tech स्टूडेंट ने सुसाइड नोट में लिखा-सॉरी मम्मी-पापा, बस्तर में भी स्कूली छात्रा ने लगाई फांसी – Chhattisgarh News
Breaking News

2 girl students hanged themselves in Chhattisgarh | झारखंड की छात्रा की जिंदल हॉस्टल में मिली लाश: B-Tech स्टूडेंट ने सुसाइड नोट में लिखा-सॉरी मम्मी-पापा, बस्तर में भी स्कूली छात्रा ने लगाई फांसी – Chhattisgarh News

By adminDecember 21, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
s1 1766306523
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और बस्तर जिले में 2 छात्राओं ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और बस्तर जिले में 2 छात्राओं ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रायगढ़ के जिंदल यूनिवर्सिटी में बी-टेक सेकेंड ईयर की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें सॉरी मम्मी पापा लिखा है। मामला पूं

.

वहीं बस्तर जिले में शनिवार को 12वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अर्धवार्षिक परीक्षा में कुछ विषय के एग्जाम ठीक नहीं गए थे, इसलिए छात्रा टेंशन में थी। मानसिक तनाव में आकर सुसाइड कर लिया। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

प्रिंसी कुमारी और साधना पटेल। दोनों ने सुसाइड कर लिया है।

प्रिंसी कुमारी और साधना पटेल। दोनों ने सुसाइड कर लिया है।

पहला मामला- बी-टेक सेकेंड ईयर की छात्रा फंदे पर लटकी

दरअसल, पहला मामला रायगढ़ के पूंजीपथरा का है। झारखंड के जमशेदपुर टाटा की रहने वाली प्रिंसी कुमारी (20) जिंदल यूनिवर्सिटी में हाॅस्टल में रहकर बी-टेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार की रात तकरीबन साढ़े 8 बजे परिजनों ने कॉल किया, लेकिन प्रिंसी ने कॉल रिसीव नहीं किया।

परिजनों के मुताबिक प्रिंसी को वह बार-बार कॉल कर रहे थे, लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी। ऐसे में प्रिंसी के परिजन घबरा गए। हाॅस्टल में वार्डन को कॉल किया। वार्डन छात्रा के कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला।

खिड़की से झांका, तो लटकी हुई लाश दिखी

इसके बाद वार्डन ने किसी तरह खिड़की से झांककर देखा। इस दौरान कमरे के अंदर प्रिंसी फांसी पर लटकती हुई दिखी। इससे वार्डन घबरा गई। हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्राओं को जानकारी दी। इसके बाद फौरन पूंजीपथरा पुलिस को सूचना दी गई।

जिंदल यूनिवर्सिटी के हाॅस्टल में सुसाइड की खबर मिलते ही पूंजीपथरा थाना प्रभारी समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। कमरे में जा कर जांच की। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

छात्रा के सुसाइड की खबर मिलते ही परिजन रायगढ़ पहुंचे।

छात्रा के सुसाइड की खबर मिलते ही परिजन रायगढ़ पहुंचे।

हॉस्टल के कमरे में सुसाइड नोट मिला

पुलिस को प्रिंसी के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला। प्रिंसी ने लिखा था कि सॉरी मम्मी और पापा, मैं आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। मैंने बहुत सारा पैसा खर्च कर दिया है। आपका सेविंग अकाउंट भी खाली हो रहा है। मैं पढ़ाई में भी अच्छी नहीं हूं। मम्मी-पापा सॉरी आप लोगों का नाम खराब कर रही हूं।

परिजनों के मुताबिक प्रिंसी कुमारी ने बीच-बीच में अपने परिजनों से पैसे भी मांगे गए थे, जिसमें कुछ महीने पहले 50 हजार रुपए। इसके बाद 35 हजार और फिर 15 हजार रुपए सेमेस्टर फीस के नाम पर मांगे थे। परिजनों ने उसे रुपए भी दिए थे।

डेडबॉडी लेकर झारखंड गए परिजन

वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने बताया कि छात्रा की लाश को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन डेडबॉडी लेकर झारखंड के जमशेदपुर के लिए निकल गए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हर एंगल से सुसाइड केस की जांच कर रही है।

प्रिंसी कुमारी का शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके घर जमशेदपुर टाटा भेजा गया।

प्रिंसी कुमारी का शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके घर जमशेदपुर टाटा भेजा गया।

दूसरा मामला- बस्तर में छात्रा ने टेंशन में आकर लगाई फांसी

वहीं दूसरा मामला बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र का है। सुसाइड करने वाली छात्रा का नाम साधना पटेल (18) है, जो 12वीं साइंस की छात्रा थी। घाटपदमुर भाटीगुड़ा की रहने वाली थी। पिछले कुछ दिनों से उसकी अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं, जिनमें कुछ विषयों के पेपर खराब होने से वह काफी परेशान थी।

उसने अपने परिवार को बताया था कि हाफ-ईयरली एग्जाम में उसका परफॉर्मेंस खराब था। 17 दिसंबर को एग्जाम खत्म होने के बाद से वह लगातार तनाव में थी। 20 दिसंबर को, जब उसका परिवार घर पर नहीं था, तो छात्रा ने मानसिक तनाव के कारण अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जब उसका परिवार घर लौटा, तो उन्होंने साधना को फंदे से लटका हुआ पाया। वे तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

…………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

युवक ने सुसाइड से पहले बनाया VIDEO…फिर लगाई फांसी: बोला-मुझे, माता-पिता, भाई को 4 युवक कर रहे प्रताड़ित, मेरी मौत के लिए यही जिम्मेदार हैं

परम तिवारी ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया।

परम तिवारी ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में 4 लड़कों से प्रताड़ित होकर एक युवक ने शनिवार को फांसी लगा ली। सुसाइड करने से पहले वीडियो भी बनाया है, जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में बताया कि मेरी मौत के जिम्मेदार यही 4 युवक हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075250
Views Today : 6
Views Last 7 days : 2192
Views Last 30 days : 9851
Total views : 104273
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.