Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 2.79 lakh metric tonnes of paddy purchased in Dhamtari | धमतरी में 2.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी: अब तक 45% किसानों से धान खरीदा, 1 लाख टन से अधिक का उठाव – Dhamtari News
Breaking News

2.79 lakh metric tonnes of paddy purchased in Dhamtari | धमतरी में 2.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी: अब तक 45% किसानों से धान खरीदा, 1 लाख टन से अधिक का उठाव – Dhamtari News

By adminDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f34069b8 eea9 40df 8171 bc1f33438a4f 1766647382322
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत अब तक 2 लाख 79 हजार 414 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस धान का समर्थन मूल्य 662.57 करोड़ रुपये है।

.

जिले में धान खरीदी के लिए 74 सहकारी समितियों के माध्यम से कुल 100 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी की प्रक्रिया लगातार जारी है।

9004ae46 f3a6 4b6e 937b ae20436ad471 1766647382319
967610ab 7acb 419c ac95 839280162561 1766647382319

अब तक 58,443 किसानों ने धान बेचा

अब तक 58,443 किसानों ने अपना धान बेचा है। इनमें से 53,227 किसानों को 60,293.78 लाख रुपये का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा चुका है, जिससे उन्हें त्वरित आर्थिक सहायता मिली है।

धान उठाव की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है। अब तक 49,982.80 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है, जबकि उपार्जन केंद्रों में 2,29,431.32 मीट्रिक टन धान शेष है। उपार्जित धान के निराकरण के लिए कस्टम मिलिंग की प्रभावी व्यवस्था की गई है।

जिले में 166 पंजीकृत मिलें हैं, जिन्हें 7,90,608 मीट्रिक टन धान की अनुमति जारी की गई है। अब तक 1,01,752.60 मीट्रिक टन धान उठाव के लिए डी.ओ. (डिलीवरी ऑर्डर) जारी किए गए हैं।

09184f23 e004 453f 9657 c41a915060a1 1766647382320

धमतरी में अब तक 45% किसानों से हुई खरीदी

धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि इस बार लगभग एक तिहाई धान खरीदी पूरी हो चुकी है और अभी खरीदी के लिए लगभग 40 दिन शेष हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 45 प्रतिशत किसानों से धान खरीदा जा चुका है।

कलेक्टर मिश्रा ने यह भी बताया कि सभी सोसाइटियों में खरीदी की सीमा बढ़ा दी गई है और पंजीकरण संबंधी समस्याओं का भी समाधान किया जा चुका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या के लिए कमांड कंट्रोल रूम हमेशा सक्रिय रहता है।

कलेक्टर ने कहा कि धान उठाव के लिए भी डीओ जारी किए जा रहे हैं और अब तक 1 लाख 60 हजार मीट्रिक टन के लिए डीओ कट चुके हैं। उन्होंने इस बार की धान खरीदी को काफी सुचारु और अच्छे ढंग से संचालित बताया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

छत्तीसगढ़ में अवैध-खनन पर अब लगेगा भारी जुर्माना:खनन माफिया पर सरकार का जीरो टॉलरेंस, नियम हुए सख्त, कम से कम 25 हजार पेनल्टी तय

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075455
Views Today : 165
Views Last 7 days : 2062
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104632
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.