उधना-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर से चलेगी। वहीं संबलपुर मंडल में कार्य के चलते रायपुर-टिटलागढ़ और बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर ट् …और पढ़ें

HighLights
- उधना-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन तीन फेरों में चलेगी ट्रेन
- दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी
- 17, 22, 24 अप्रैल को उधना से ट्रेन रवाना होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल और गुजरात की यात्रा करने में सुविधा होगी। उधना-सांतरागाछी 17, 22 और 24 अप्रैल को उधना से सुबह 11:25 बजे रवाना होगी।
यह अगले दिन तड़के 5: 3 बजे दुर्ग, 5:43 बजे रायपुर और 7:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। झारसुगुड़ा, राउरकेला और टाटानगर होते हुए यह रात 9 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। इसी तरह सांतरागाछी-उधना वापसी में 19, 24 व 26 अप्रैल को सांतरागाछी से रात 12:5 बजे छूटेगी। यह दोपहर 12 बजे बिलासपुर, 1:45 बजे रायपुर और 2:45 बजे दुर्ग पहुंचकर अगले दिन सुबह 10 बजे उधना पहुंचेगी। ट्रेन तीन-तीन फेरों में चलाई जाएगी।
रायपुर-बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेनें रद्द
- ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल में चल रहे आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे के विस्तार कार्यों के कारण इस मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल के डूंगरीपाली-खालियापाली सेक्शन में आरसीसी सेगमेंट बाक्स की स्थापना और रिलीविंग गर्डर की लांचिंग व डी-लांचिंग किया जाना है।
- इसके लिए रेलवे विशेष ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेगा। इसके चलते चार पैसेंजर ट्रेनों को रद किया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 58217/58518 (रायपुर-टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर) और ट्रेन संख्या 58214/58513 (बिलासपुर-टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर) 17, 18, 27 और 28 अप्रैल को पूरी तरह रद रहेंगी।
<
