Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 12.50 lakhs cheated on the pretext of share trading | शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 12.50 लाख की ठगी: दुर्ग में आरोपी विजय कोसरे गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया – durg-bhilai News
Breaking News

12.50 lakhs cheated on the pretext of share trading | शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 12.50 लाख की ठगी: दुर्ग में आरोपी विजय कोसरे गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया – durg-bhilai News

By adminOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b5c835fa ffc8 41a4 b12b f4e4b8d1312d 1760110558710
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 12.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी विजय कोसरे को पद्मनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक ग्रामीण से चेक के माध्यम से यह रकम ली थी और निवेश का झांसा देकर हड़प ली।

.

पद्मनाभपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हनोदा निवासी गोवर्धन साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि विजय कुमार कोसरे ने नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 के बीच उनसे शेयर ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर 12 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। यह पूरी राशि चेक के माध्यम से दी गई थी।

कुछ समय बाद जब गोवर्धन साहू को निवेश से कोई रिटर्न नहीं मिला और आरोपी टालमटोल करने लगा, तो उन्हें ठगी का संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

cc705dc7 7da4 4c0c 8735 d3bdf5154d12 1760110558710

पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी की तलाश शुरू की

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तवर ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विजय कोसरे पहले ग्राम उमरपोटी (उतई, दुर्ग) का निवासी था। धोखाधड़ी के बाद वह रूआबंधा क्षेत्र में एक किराये के मकान में छिपा हुआ था।

पुलिस ने आरोपी को मोहन नगर से पकड़ा

पुलिस टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी। अंततः उसे मोहन नगर क्षेत्र में उसके एक दोस्त के घर से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने विजय कोसरे को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी विजय कोसरे के खिलाफ अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह की धोखाधड़ी अन्य लोगों के साथ तो नहीं की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई भाजयुमो विवाद में बड़ा फैसला:जिला अध्यक्ष समेत 10 मंडल अध्यक्षों की सूची स्थगित, विरोध के बाद आलाकमान का एक्शन

April 26, 2026

पीएम मोदी और सलमान खान पर भूपेश बघेल का तंज:पूर्व सीएम ने कहा- हिरण का शिकार करने वालों के साथ मोदी जी पतंग उड़ाते हैं

April 26, 2026

पीएम मोदी और सलमान खान पर भूपेश बघेल का तंज:पूर्व सीएम ने कहा- हिरण का शिकार करने वालों के साथ मोदी जी पतंग उड़ाते हैं

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068836
Views Today : 101
Views Last 7 days : 1053
Views Last 30 days : 4209
Total views : 89818
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.