Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 11 IAS officers transferred in Chhattisgarh… Collectors of 6 districts changed | 11 IAS का ट्रांसफर…भोसकर विलास अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त: रोमा मंत्रालय उप सचिव बनीं, अजीत वसंत सरगुजा, कुणाल दुदावत कोरबा कलेक्टर बने – Chhattisgarh News
Breaking News

11 IAS officers transferred in Chhattisgarh… Collectors of 6 districts changed | 11 IAS का ट्रांसफर…भोसकर विलास अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त: रोमा मंत्रालय उप सचिव बनीं, अजीत वसंत सरगुजा, कुणाल दुदावत कोरबा कलेक्टर बने – Chhattisgarh News

By adminDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image gifs1 11765887651 1765905233
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। 11 IAS अफसरों का तबादला हुआ है। कलेक्टर भोसकर विलास को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इनमें सरगुजा, कोरबा, दंतेवाड़ा, सुकमा, बेमेतरा

.

अब तक कोरबा जिले के कलेक्टर रहे अजीत वसंत को अस्थायी रूप से सरगुजा का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा से हटाकर कोरबा का कलेक्टर, जबकि देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा से ट्रांसफर कर दंतेवाड़ा कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

11 ias 1765887596

बेमेतरा और नारायणपुर जिले में भी बदलाव

सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रतिष्ठा ममगाई को नारायणपुर से ट्रांसफर कर बेमेतरा का कलेक्टर बनाया है। वहीं नम्रता जैन को रायपुर से हटाकर नारायणपुर जिले की नई कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसी तरह अमित कुमार को नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त पद से हटाकर सुकमा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

वहीं अमित कुमार की जगह पर प्रकाश कुमार सर्वे को नगर निगम बिलासपुर का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम में फेरबदल

बेमेतरा के कलेक्टर रहे रणबीर शर्मा को नई जिम्मेदारी देते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उनके पदभार संभालने के बाद संजीव कुमार झा को एनएचएम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

जिला पंचायत और मंत्रालय में भी तबादले

प्रशासनिक आदेश के तहत गजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं रोमा श्रीवास्तव को धमतरी जिला पंचायत से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

NSUI ने अटल यूनिवर्सिटी प्रशासन का किया घेराव:कुलपति को नारियल भेंट कर कुलसचिव को हटाने की मांग, चाकूबाजी और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी

May 6, 2026

शराबी कार ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मारी:अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार, 68 शराबियों पर कार्रवाई

May 6, 2026

कोंडागांव में 38.37 करोड़ की लागत से बनेंगे सड़क:केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत होगा निर्माण

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.