Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 1.49 lakh fraud through bank credit card | बैंक क्रेडिट कार्ड से 1.49 लाख की ठगी: दुर्ग के कारोबारी को रिवॉर्ड प्वॉइंट्स दिलाने का दिया झांसा, तीन बार में खाते से साफ हो गए पैसे – durg-bhilai News
Breaking News

1.49 lakh fraud through bank credit card | बैंक क्रेडिट कार्ड से 1.49 लाख की ठगी: दुर्ग के कारोबारी को रिवॉर्ड प्वॉइंट्स दिलाने का दिया झांसा, तीन बार में खाते से साफ हो गए पैसे – durg-bhilai News

By adminSeptember 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
kotwali durg 1758701086
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



kotwali durg 1758701086

शहर के एक कारोबारी के साथ 1.49 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात कॉलर ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड प्वॉइंट्स दिलाने का लालच दिया और पलक झपकते ही उनके खाते से तीन किस्तों में पूरी रकम निकाल ली। पीड़ित ने घ

.

कैसे हुई ठगी जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजेश सेठी (55) पिता स्व. कुंदनमल सेठी, निवासी अमर हाईटर्स, शिवनाथ नदी रोड, दुर्ग ने थाना सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर की शाम 7:45 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि “आपके यस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5000 रिवॉर्ड प्वॉइंट हैं। यदि आप चाहें तो इन्हें तुरंत क्लेम कर आपके खाते में डाल दिए जाएंगे।”

लगातार तीन मैसेज और खाता हो गया खाली राजेश ने कॉलर की बातों पर भरोसा किया और रिवॉर्ड प्वॉइंट क्लेम करने की हामी भर दी। फोन रखने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर लगातार तीन मैसेज आए, जिसमें उनके क्रेडिट कार्ड से 49,955 रुपए, 49,440 रुपए और 49,955 रुपए कटने की जानकारी थी। कुल मिलाकर उनके खाते से 1,49,350 रुपए की रकम गायब हो चुकी थी।

न तो लिंक खोला, न ओटीपी बताया पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी भी तरह का लिंक नहीं खोला और न ही कोई ओटीपी साझा किया। इसके बावजूद बड़ी रकम उनके कार्ड से डेबिट हो गई। घबराए सेठी ने तुरंत यस बैंक कस्टमर केयर को फोन कर शिकायत दर्ज कराई और कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद 22 सितंबर को उन्होंने साइबर सेल में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज की है।

पुलिस जांच में जुटी 23 सितंबर को सेठी ने औपचारिक तौर पर थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। आवेदन के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल से समन्वय किया जा रहा है, ताकि रकम का पता लगाया जा सके और आरोपी को पकड़ा जा सके।

ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में आई है तेजी हाल के दिनों में शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तेजी आई है। ठग खुद को बैंक या कंपनी का कर्मचारी बताकर ग्राहकों को झांसा देते हैं और खाते खाली कर देते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कभी भी ओटीपी, पिन, सीवीवी या पासवर्ड किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें। रिवॉर्ड प्वॉइंट या कैशबैक जैसी योजनाओं के नाम पर आने वाले कॉल से सतर्क रहें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076860
Views Today : 118
Views Last 7 days : 4166
Views Last 30 days : 11854
Total views : 107059
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.