टॉप न्यूज़

हॉस्टल के लापता छात्र का शव तालाब में मिला,वार्डन सस्पेंड:कोरिया में मंगलवार से लापता था बच्चा, परिजनों को 10 घंटे बाद दी गई सूचना




कोरिया जिले के मझारटोला आदिम जाति बालक छात्रावास में रहकर पढ़ने वाला 9 वर्षीय छात्र मंगलवार सुबह से लापता था। बुधवार को उसका शव छात्रावास परिसर के पास तालाब में तैरता मिला है। मामले में छात्रावास के अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला सोनहत ब्लाक का है। छात्रावास से छात्र के लापता होने की जानकारी परिजनों को भी करीब 10 घंटे बाद दी गई। छात्रावास के अधीक्षक भी बिना जानकारी दिए नदारत थे। मामले की जांच के लिए कोरिया कलेक्टर ने टीम गठित की है। जानकारी के मुताबिक, सोनहत के मझारटोला आदिम जाति बालक छात्रावास में रहकर कक्षा चौथी में पढ़ने वाला छात्र प्रिंस सिंह उर्फ भीम मंगलवार सुबह करीब 6 बजे से गायब था। वह दो दिन पहले ही छात्रावास आया था। बच्चे के परिजनों को मंगलवार शाम करीब 4 बजे सूचना दी गई। इसके बाद बच्चे की तलाश शुरू की गई। तालाब में तैरता मिला शव बुधवार सुबह छात्रावास के पास स्थित तालाब में बालक का शव लोगों ने देखा और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर कलेक्टर एसके वैद्य, एसडीएम, तहसीलदार, आदिम जाति कल्याण विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर, सोनहत थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृत बालक पटना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेंगनी के हरपियारा गांव का निवासी विजेन्द्र सिंह का पुत्र था। मौके पर बालक की मां ने भावुक होकर कहा, “दो दिन पहले ही उसे घर से भेजी थी, मुझे मेरा बालक वापस चाहिए।” अधीक्षक सस्पेंड, कलेक्टर ने बनाई जांच समिति मामले में कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने छात्रावास के अधीक्षक अशोक तिग्गा को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। अशोक तिग्गा बिना किसी सूचना के छात्रावास से अनुपस्थित मिले थे। छात्रावास से बच्चे के गायब होने की सूचना भी अधिकारियों को नहीं दी गई थी। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने सोनहत एसडीएम को मामले की जांच का निर्देश दिया है। बालक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, वह तालाब तक कैसे पहुंचा, छात्रावास प्रबंधन को उसके लापता होने की जानकारी कब हुई और परिजनों को सूचना देने में देरी क्यों हुई, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button