![]()
रायपुर के तेलीबांधा इलाके में प्लाईवुड कर्मी से 35 लाख रुपए की हाई-प्रोफाइल ठगी करने वाले आरोपियों का 6 दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है। आरोपियों का फुटेज, मोबाइल नंबर पुलिस के पास है। इसके बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपी को हवाले का पैसा देने वाले कर्मी को भी इनकम टैक्स अफसरों के सुपुर्द करके पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। आरोपियों के खिलाफ जांच करने और उनका पता लगाने की बात रायपुर पुलिस के अधिकारी बोल रहे है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला 13 अप्रैल को रायपुर के तेलीबांधा इलाके में मुंबई निवासी प्लाईवुडकर्मी करण शर्मा से आरोपियों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया था। करण शर्मा को रायपुर में हवाला के माध्यम से पैसा मिला। पैसे किसी और को देना था, लेकिन ठगों ने फर्जी आधा नोट दिखाकर प्लाईवुड कर्मी से पैसे लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने 13 अप्रैल को पुलिस में सूचना दी, जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस ने 14 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की। दो आरोपी पहुंचे थे पैसे लेने पुलिस की जांच में सामने आया है, कि दो आरोपी प्रार्थी करण शर्मा के पास पैसे लेने पहुंचे थे। आरोपियों ने पैसों की उठाईगिरी करने के लिए जिस स्थान का चयन किया था, उसकी पूर्व में उन्होंने रेकी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों की संख्या 2 से ज्यादा है। क्योंकि वारदात को अंजाम देने वाले कुछ आरोपी दूसरे राज्यों के है। रायपुर में हवाले का सिंडिकेट पूर्व में भी खुल चुका करण शर्मा से उठाईगिरी होने के केस में हवाला सिंडिकेट फूटा है। रायपुर में हवाला सिंडिकेट से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी दूसरे राज्यों के कई आरोपी को पकड़कर पुलिस आईटी के अफसरों को सुपुर्द कर चुकी है। रायपुर में हवाला कारोबार का बडा कारोबार है, पुलिस को इसकी जानकारी है, लेकिन लोकल कारोबारियों पर हवाला को लेकर बड़ी ठोस कार्रवाई अब तक नहीं मिली है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा तेलीबांधा थाना के निरीक्षक अजय झा ने आरोपियों के खिलाफ जांच करने की और उनकी तलाश करने की बात स्वीकारी है। निरीक्षक का कहना है, कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
<
