बालोद | शहर के रेलवे स्टेशन में इन दिनों नवीनीकरण कार्य जारी है, लेकिन धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन परिसर के बाहर निर्माण सामग्री बिखरी होने से आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने और बाहर निकलने में असुविधा हो रही है। यदि कार्य समय पर और व्यवस्थित ढंग से किया जाए तो यात्रियों को राहत मिल सकती है।
<
