Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » स्कूटी सवार लैब सहायिका की ट्रक से कुचलकर मौत:बलरामपुर में हादसा, एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल
Breaking News

स्कूटी सवार लैब सहायिका की ट्रक से कुचलकर मौत:बलरामपुर में हादसा, एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल

By adminApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d1ac8b91 e7ef 43fc a9af 839e8e993fe6 1777097186306
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d1ac8b91 e7ef 43fc a9af 839e8e993fe6 1777097186306
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक लैब सहायिका की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, करमडीहा स्कूल की लैब सहायिका रामकली मिंज और शिक्षिका रजनी केवट स्कूटी से अपने विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामकली मिंज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शिक्षिका रजनी केवट गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक रामकली मिंज और घायल रजनी केवट दोनों करमडीहा स्कूल में कार्यरत थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ और परिजनों में दुख का माहौल है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बसंतपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अन्ना रेड्डी सट्टा एप, गरीबों के नाम से खुलवाए खाते:मैदान में खंभे के नीचे बैठकर चला रहे थे पूरा नेटवर्क, 81 एटीएम-62 पासबुक जब्त; IPL सीजन में रांची से चला रहे थे पूरा खेल

June 22, 2026

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074976
Views Today : 56
Views Last 7 days : 2702
Views Last 30 days : 9122
Total views : 103064
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.