Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सोशल मीडिया में युवती ने संविधा निर्माता पर की टिप्पणी…VIDEO:भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी पहुंचे थाना, शिकायत देकर ठोस कार्रवाई की रखी मांग
Breaking News

सोशल मीडिया में युवती ने संविधा निर्माता पर की टिप्पणी…VIDEO:भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी पहुंचे थाना, शिकायत देकर ठोस कार्रवाई की रखी मांग

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 19t152102459 1776592281
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 19t152102459 1776592281
सोशल मीडिया पर भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। इसको लेकर शहर में आक्रोश का माहौल है। भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, इंस्टाग्राम पर एक युवती द्वारा कथित रूप से डॉ. अंबेडकर पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया। संगठन का कहना है कि इस वीडियो से समाज के विभिन्न वर्गों की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। अब पढ़े बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने आवेदन में क्या लिखा भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि संबंधित युवती ने जानबूझकर इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की है, जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पोस्ट समाज में तनाव और वैमनस्य फैलाने का काम करते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भिलाई की रहने वाली है युवती शिकायत में युवती की पहचान भिलाई निवासी अनामिका के रूप में बताई गई है। संगठन ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके। पुलिस अधिकारियों ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट की जांच के बाद कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस मामले को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में नाराजगी देखी जा रही है। अब पढ़े बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने क्या कहा भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी संजय गंगराड़े ने कहा, कि इस तरह के व्यक्तियों पर ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि महापुरुषों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से पहले एक बार व्यक्ति सोचे। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की बात भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead

June 24, 2026

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.