Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सूरजपुर में 25 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार:सरगुजा ACB की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, नामांतरण व प्रतिवेदन बनाने मांगी थी रिश्वत
Breaking News

सूरजपुर में 25 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार:सरगुजा ACB की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, नामांतरण व प्रतिवेदन बनाने मांगी थी रिश्वत

By adminApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 22 at 190614 1776865053
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 22 at 190614 1776865053
सरगुजा ACB की टीम ने सूरजपुर जिले के सेंधोपारा के पटवारी को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने भूमि नामांतरण और प्रतिवेदन बनाने के लिए रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत युवक ने सरगुजा ACB से की। बुधवार को ACB टीम ने पटवारी को कार्यालय में रिश्वत लेते हुए पकड़ा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के मरहटा निवासी रूप सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो सरगुजा में शिकायत की थी कि उसके और बहन के नाम पर ग्राम सेंधोपारा, तहसील प्रतापपुर में जमीन है, जिसे SECL की महामाया खदान के लिए अधिगृहित किया गया है। इस जमीन के नामांतरण और नौकरी के लिए प्रतिवेदन तैयार करने के लिए उसने पटवारी सौरभ गोस्वामी से संपर्क किया। पटवारी ने उससे 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायत के बाद एसीबी की कार्रवाई रूप सिंह ने रिश्वत में 25 हजार रुपए देने में असमर्थता जताई और कुछ कम पैसे लेकर काम करने का निवेदन किया, लेकिन सौरभ गोस्वामी ने इससे इनकार कर दिया। परेशान होकर रूप सिंह ने ACB में शिकायत की। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ACB की टीम बुधवार को कार्रवाई के लिए सेंधोपारा पहुंची। शिकायतकर्ता ने जैसे ही पटवारी को रिश्वत की रकम दी, उसे ACB की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को लेकर एसीबी टीम अंबिकापुर पहुंची है। आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:850 रसूखदारों से जुड़े तार खंगालेगी, मनी ट्रेल पर फोकस; नाव्या हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

June 23, 2026

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

रायगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट:हल्की हवाओं और बारिश से मिली राहत, आज 2 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.