सुकमा| सुशासन तिहार के तहत गीदम एवं देवी चौक में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया गया। शिविर में बी-1 दस्तावेज, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए, वहीं श्रम कार्ड और राशन कार्ड भी तत्काल बनाए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ।
<
