Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सिंहदेव बोले-मुझमें युवाओं वाली उर्जा, बैज बन सकते हैं सीएम:कहा-पहली जवाबदेही अपने कार्यक्षेत्र में काम करें, नेताम बोले-कांग्रेस में अंतर्कलह
Breaking News

सिंहदेव बोले-मुझमें युवाओं वाली उर्जा, बैज बन सकते हैं सीएम:कहा-पहली जवाबदेही अपने कार्यक्षेत्र में काम करें, नेताम बोले-कांग्रेस में अंतर्कलह

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 22 at 164950 1779448936
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 22 at 164950 1779448936
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुझमें अभी युवाओं जैसी उर्जा है। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाने के लिए तैयार हूं। अपने विधानसभा के साथ प्रदेश में काम करना चाहता हूं। पूरे प्रदेश में लोगों से मिलने के लिए दौरा किया, जिसकी जानकारी पार्टी को भी है। दरअसल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने टीएस सिंहदेव की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी को लेकर कहा था कि टीएस बाबा को दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए। यहां युवा काम कर रहे हैं। युवाओं को मौका मिलना चाहिए। टीएस बाबा बड़े नेता हैं। डिप्टी सीएम रहे, सीईसी के मेंबर भी हैं। देश में जहां जवाबदेही मिलती है, जाकर काम करते हैं, उन्हें दिल्ली जाकर काम करना चाहिए। सिंहदेव बोले-प्राथमिकता में सरगुजा
टीएस सिंहदेव ने दुहराया कि मेरी प्राथमिकता में अंबिकापुर है और सरगुजा की सीटें हैं। मैं अपना चुनाव भी हारा और सरगुजा संभाग की सभी विधानसभा एवं लोकसभा की सीटें भी हम हारे। अभी खाली समय है तो प्रदेश का दौरा कर कांग्रेसजनों से मुलाकात की। इसकी जानकारी सभी को है। सिंहदेव के प्रदेश दौरे के बाद बयानबाजी
टीएस सिंहदेव ने दैनिक भास्कर को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि वे प्रदेशाध्यक्ष की जवाबदेही के लिए तैयार हैं। इसके बाद वे दक्षिण छत्तीसगढ़ के दौरे पर कई दिनों तक रहे और कांग्रेसजनांे से मुलाकात की। वहां कांग्रेस की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। सिंहदेव के इस दौरे को लेकर कयास भी लगने लगे हैं। दीपक बैज का बयान भी प्रदेशाध्यक्ष के पद की दावेदारी के संदर्भ में ही आया है।
नेताम बोले-कांग्रेस में अंतर्कलह
प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम ने दीपक बैज एवं टीएस सिंहदेव के बयानों को लेकर कहा कि कांग्रेस का अंतर्कलह गाहे-बगाहे सार्वजनिक हो जाता है। सिंहदेव को प्रदेश के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। सिंहदेव बाकी नेताओं को पचा नहीं पा रहे हैं। सिंहदेव को कांग्रेस ने यूज किया। कांग्रेस यूज एंड थ्रो की राजनीति करती है। नेताम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, उसमें सरगुजा महाराज (टीएस सिंहदेव) की बड़ी भूमिका रही। हम सब लोगों को निबटाने में भी उनका बड़ा योगदान था। इसका खामियाजा उन्ही को भुगतना पड़ा। नेताम ने सिंहदेव को सतर्क हो जाने की भी सलाह दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फॉरेक्स ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:फर्जी निवेश योजना चलाकर वसूले 13.60 लाख, कई बैंक खातों और फरार साथियों की जांच जारी

May 22, 2026

PTRSU एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी लापरवाही:फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किए बगैर सेकंड सेमेस्टर का एग्जाम लिया, कई बच्चे बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठे

May 22, 2026

जांजगीर-चांपा में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें:ईंधन की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता, प्रशासन ने कहा अफवाहों से बचें

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071555
Views Today : 229
Views Last 7 days : 2016
Views Last 30 days : 4604
Total views : 93815
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.