![]()
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने को लेकर कांग्रेस पर किया तीखा हमला बोला है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सदन में महिला आरक्षण बिल नहीं गिरा है, कांग्रेस पार्टी गिरी है। विपक्षी दल गिरा है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल अंबिकापुर में अग्रोह भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अग्र समाज आदिकाल से सेवाभावी रहा है। अंबिकापुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद ने महिला आरक्षण बिल के गिरने पर निराशा के साथ आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल देश की नज़रों में गिरे हैं। सबसे ज्यादा आधी आबादी की नज़रों में गिरे हैं और आने वाले चुनाव में वे पूरी तरह गिर जाएंगे। उन्होंने टीएस सिंहदेव के बयान को लेकर कहा कि अगर इसे बाबा लालीपाप कहते हैं तो कांग्रेस भी 60 सालों तक सत्ता में रही तो यह लालीपॉप उन्होंने क्यों नहीं दिया। आदिकाल से अग्र समाज कर रहा सेवा
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अग्रोहा भवन के भूमिपूजन को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज आदिकाल से सेवा भाव से काम कर रहा है। देशभर में जितने तीर्थ स्थल हैं, जितने धार्मिक स्थान हैं, वहां पर बड़ी धर्मशाला, भवन अग्रवाल समाज के लोग चलाते हैं। अंबिकापुर में बड़ी योजना बनाकर अग्रोहा भवन का निर्माण कराया जाना है। इसमें आम आदमी व मिडिल क्लास के लोगों को कार्यक्रमों के लिए बहुत कम दर पर भवन मिल सकेगा। पैसे वाले लोग बड़े होटलों में कार्यक्रम कर लेते हैं, लेकिन कम दरों पर लोगों को अच्छा भवन मिल सकेगा। 150 कमरों का बनेगा अग्रोह भवन
अंबिकापुर शहर से लगे लालमाटी क्षेत्र में ‘अग्रोहा ट्रस्ट पैलेस’ का भूमिपूजन किया गया। सामाजिक अग्रोहा पैलेस में 150 भव्य कमरे बनेंगे एवं इसका एरिया लगभग 6 एकड़ है। अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि पैलेस में 150 कमरों के अलावे दो हाल, लान बनेगा। इसमें समाज के 41 ट्रस्टियों ने जमीन खरीदने के लिए दान दिया है। भवन के 150 कमरों के लिए दानदाताओं ने सहमति दी है। भवन समाज के सहयोग के लिए बन रहा है। भवन सभी समाज के लोगों के लिए रहेगा। हर आयोजन के लिए भवन उपलब्ध रहेगा। मंत्री सहित वरिष्ठजन हुए शामिल
कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज अस्पताल और स्कूल भी बनाए, तो और अधिक खुशी होगी। अग्रोहा ट्रस्ट पैलेस के भूमिपूूजन कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए अग्रवाल समाज द्वारा किए गए पहल की सराहना की। कार्यक्रम में विधि विधान से पूजा पाठ के साथ भूमिपूजन किया गया भूमिपूजन में रायपुर से योगेश अग्रवाल, अग्रवाल समाज सरगुजा से बाबूलाल गोयल, अजय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रोशन अग्रवाल, मनोज जैन, कृष्ण कुमार अग्रवाल (चंचल), रूपेश अग्रवाल सहित समाज के वरिष्ठजन शामिल थे।
<
