Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरकारी ऑफिस से AC यूनिट चुराने वाले गिरफ्तार:गार्ड के साथ मिलकर आदतन चोरों ने की थी वारदात, 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Breaking News

सरकारी ऑफिस से AC यूनिट चुराने वाले गिरफ्तार:गार्ड के साथ मिलकर आदतन चोरों ने की थी वारदात, 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By adminMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 12t220004058 1778603623
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 12t220004058 1778603623
रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में स्थित छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिकरण कार्यालय से AC आउटडोर यूनिट चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रात्रि गश्त टीम की सतर्कता और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने गार्ड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई सभी 9 AC आउटडोर यूनिट और नगदी रकम बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम अरविंद कुमार मुखर्जी, बशारत, मोहम्मद दानिश तंवर, दानिश खान, शाह हुसैन और हसीम बताया जा रहा है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, कार्यालय परिसर से AC यूनिट चोरी होने की सूचना मिलने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई। पूछताछ में रात्रि गश्त अधिकारियों ने बताया कि घटना वाली रात कार्यालय के बाहर एक संदिग्ध ऑटो वाहन खड़ा मिला था। वहां मौजूद लोगों ने खुद को गार्ड ड्यूटी और कार्यालयीन काम से जुड़ा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। हालांकि गश्त टीम को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद लगातार निगरानी और तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान कार्यालय में कार्यरत गार्ड से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने छुट्टी और सुनसान दिन का फायदा उठाकर चोरी की योजना बनाई थी। 10 मई 2026 को आरोपियों ने मिलकर कार्यालय परिसर में लगे 9 AC आउटडोर यूनिट निकालकर ई-रिक्शा में लोड किए और मंगल बाजार क्षेत्र में पुराने AC खरीदने-बेचने वाले व्यक्ति को करीब 1.80 लाख रुपए में बेच दिया। बाद में रकम आपस में बांट ली गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अरविंद कुमार मुखर्जी उर्फ बंटी ने कार्यालय परिसर और भवन की जानकारी देकर चोरी की साजिश रची थी। वहीं बशारत हुसैन, मोहम्मद दानिश तंवर, दानिश खान और शाह हुसैन ने यूनिट निकालने, वाहन में लोड करने और बिक्री कराने में भूमिका निभाई। आरोपी हाशिम हुसैन उर्फ सोनू चोरी का माल खरीदने और छिपाने में शामिल था। मौदहापारा थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 317(2), 317(5) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेमेतरा में कांग्रेस विधायक समेत 17 लोगों पर FIR दर्ज:गौवंश मौत मामले को लेकर निकाली थी प्रतीकात्मक शव यात्रा,शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

May 12, 2026

हमर अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं सप्लाई करने का आरोप:गुढ़ियारी अस्पताल और वेयरहाउस में संदिग्ध दवाइयां मिलने का दावा; विकास उपाध्याय बोले- FIR कराएंगे

May 12, 2026

बिलासपुर निगम में 671 पद खाली:इसमें इंजीनियरों के 49 पोस्ट, निगम ने शासन से की नए सेटअप की मांग

May 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070169
Views Today : 179
Views Last 7 days : 654
Views Last 30 days : 3465
Total views : 91298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.