Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सड़क किनारे सामान बेचने वालों का बनेगा रिकॉर्ड:रायपुर में मेटाडोर दुकानदारों का होगा सत्यापन, बिना पहचान वालों पर होगी कार्रवाई
Breaking News

सड़क किनारे सामान बेचने वालों का बनेगा रिकॉर्ड:रायपुर में मेटाडोर दुकानदारों का होगा सत्यापन, बिना पहचान वालों पर होगी कार्रवाई

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig361612902426 1779433099
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig361612902426 1779433099
रायपुर में सड़क किनारे मेटाडोर और गाड़ियों में सामान बेचने वालों का अब सत्यापन होगा। महापौर मीनल चौबे ने शहर में घूम-घूमकर कारोबार करने वाले दुकानदारों के सत्यापन और पंजीयन के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के टाउन प्लानिंग विभाग को कहा गया है कि राजधानी में अभियान चलाकर ऐसे सभी कारोबारियों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाए। इसमें दुकानदार का नाम, स्थायी पता, पहचान पत्र और रायपुर में रहने की जानकारी दर्ज की जाएगी। बिना पहचान पत्र वालों पर होगी कार्रवाई महापौर ने साफ कहा है कि बिना वैध पहचान पत्र और निगम रिकॉर्ड के कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। निगम की टीम वार्ड और जोन स्तर पर सर्वे करेगी। नगर निगम के मुताबिक आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों की जांच की जाएगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि दुकानदार किस जगह पर कारोबार कर रहा है। “स्थानीय लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए” महापौर मीनल चौबे ने कहा कि शहर की सुरक्षा और स्थानीय व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। उनका कहना है कि मेहनत कर कारोबार करने वाले स्थानीय लोगों से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन बिना पहचान के कारोबार करने वालों की जांच जरूरी है। ट्रैफिक जाम पर भी फोकस नगर निगम ने यह भी कहा है कि सड़क किनारे लगने वाले ठेलों और गाड़ियों की वजह से कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में सत्यापन अभियान के साथ यातायात व्यवस्था सुधारने पर भी ध्यान दिया जाएगा। महापौर ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी निगम प्रशासन को दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजधानी में सराफा कारोबारी ने किया सुसाइड:डायरी में बेटे की याद आने की लिखी थी बात, बेटे-पत्नी की एक साल पहले हो चुकी मौत

May 22, 2026

बालोद में मूक-बधिर नाबालिग से रेप:दो माह की गर्भवती होने पर खुलासा; कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा

May 22, 2026

कोरबा में 50 हजार के अवैध पटाखे जब्त:शादी, पार्टी में ऊंचे दामों पर बेचता था, पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071536
Views Today : 170
Views Last 7 days : 1957
Views Last 30 days : 4545
Total views : 93756
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.