बालोद | धमतरी- गुंडरदेही मार्ग पर बोहारा चौक के पास ट्रकों की पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क किनारे कतार से ट्रक खड़े किए जाने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इस मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही भी कठिन हो गई है। , दोपहिया वाहनों और अन्य आम यातायात को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर तत्काल रोक लगाई जाए।
<
