Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सक्ती हादसे पर AAP ने बनाई जांच समिति:आप की मांग ‘नो सेफ्टी, नो प्रोडक्शन’ लागू करे सरकार
Breaking News

सक्ती हादसे पर AAP ने बनाई जांच समिति:आप की मांग ‘नो सेफ्टी, नो प्रोडक्शन’ लागू करे सरकार

By adminApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776598493 comp 1581776163459 2 1776595779
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1581776163459 2 1776595779
सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्य सरकार और कंपनी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जांच समिति गठित करने की घोषणा की है। AAP के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार की गंभीर लापरवाही के कारण उद्योगों में इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। उन्होंने वेदांता समूह के सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल उठाते हुए कहा कि कंपनी के उच्च सुरक्षा मानकों के दावे इस हादसे के बाद खोखले साबित हुए हैं। आप की मांग है कि पूरे मामले की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि बॉयलर का अंतिम बार निरीक्षण कब हुआ था और क्या सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था।
दोषियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग AAP ने वेदांता समूह के जिम्मेदार अधिकारियों और औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि पहले भी आरकेएम पावर प्लांट में इसी तरह की घटना हो चुकी है, लेकिन जांच के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ‘नो सेफ्टी, नो प्रोडक्शन’ लागू करने की मांग आप ने मांग की है कि मजदूरों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि “नो सेफ्टी, नो प्रोडक्शन” के सिद्धांत को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने हादसे में मृत और घायल मजदूरों के लिए उचित मुआवजे की भी मांग की और कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस नीति बनाई जानी चाहिए।
वेदांता प्लांट हादसे में मरने वालों की संख्या 24 हुई सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार की इलाज के दौरान मौत होने से यह आंकड़ा बढ़ा। हादसे में 10 मजदूर घायल हुए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। घायल 10 मजदूरों में से 7 को डॉक्टरों ने निगरानी में रखा है। ये मजदूर अलग-अलग कंपनियों से संबंधित हैं, जिनमें ठेका कंपनी एनएसजीएल के 5, ग्रुएर एंड वेईल इंडिया लिमिटेड का 1 और डीसीपीएल का 1 श्रमिक शामिल है। इनका इलाज जिंदल, बालाजी मेट्रो और रायपुर स्थित श्री शंकरा अस्पताल में चल रहा है। तीन श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जो 80 से 85 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। इनका इलाज जिंदल अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों में एनडीएसएल के संदीप कुमार और मिलन कुमार वारे और ग्रुएर एंड वेईल इंडिया लिमिटेड के कार्तिक महतो शामिल हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Kawardha Couple Suicide | Economic Distress After 4 Years Live-in

April 19, 2026

जशपुर में साले-भाभी की पिटाई से जीजा की मौत:पारिवारिक विवाद में गंभीर चोटें, इलाज के दौरान दम तोड़ा; दो गिरफ्तार

April 19, 2026

प्राइवेट कॉलोनियों को पानी सप्लाई के एग्रीमेंट की होगी जांच:जल संकट के बीच बड़े बिल्डर्स पर नजर, निगम ने मांगी पूरी जानकारी

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067926
Views Today : 99
Views Last 7 days : 1031
Views Last 30 days : 4117
Total views : 88864
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.