Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शासकीय कॉलोनी में चोरी का प्रयास, युवक पकड़ा गया:कार चोरी की कोशिश, लॉक में चाबी फंसने से रंगे हाथ पकड़ाया, पुलिस को सौंपा
Breaking News

शासकीय कॉलोनी में चोरी का प्रयास, युवक पकड़ा गया:कार चोरी की कोशिश, लॉक में चाबी फंसने से रंगे हाथ पकड़ाया, पुलिस को सौंपा

By adminMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4347a68b 3eb9 4c5f b9b3 25ff6b0bdd55 1779367627161
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4347a68b 3eb9 4c5f b9b3 25ff6b0bdd55 1779367627161
छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित शासकीय आवासीय कॉलोनी में चोरी के प्रयास के आरोप में एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया। कॉलोनी निवासियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। यह घटना धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपुर स्थित शासकीय आवासीय कॉलोनी में देर रात हुई। कॉलोनी के निवासियों ने एक युवक को संदिग्ध स्थिति में घूमते देखा और उसकी हरकतों का वीडियो बनाया। युवक काफी देर तक कॉलोनी में टहलता रहा। इसके बाद युवक ने एक खड़ी कार का गेट खोलने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, वह पूरी तैयारी के साथ आया था और उसने अपने हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। उसने स्कूटी की चाबी से कार का लॉक तोड़ने की कोशिश की और सफल भी हो गया। वह कार स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। कार लॉक में चाबी फंसने से पकड़ा गया संदिग्ध इसी दौरान उसकी स्कूटी की चाबी कार के लॉक में फंसकर टूट गई, जिससे वह वहीं उलझ गया। तभी कार मालिक मौके पर पहुंच गया और उसने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और युवक को घेर लिया। सूचना मिलने पर सिहावा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को अपने साथ ले गई। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह कुछ दिनों से घर से बाहर है। युवक आस-पास के गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। इस घटना के बाद GAD कॉलोनी के लोगों ने सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कॉलोनी में न तो ठीक से बाउंड्री है और न ही नियमित निगरानी या पुलिस गश्त की कोई व्यवस्था है। इस कॉलोनी में कुल 44 आवासीय ब्लॉक हैं, जहां शासकीय कर्मचारी रहते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में बिजली तार चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार:खंभे तोड़कर लाखों का पहुंचाया नुकसान, कब्जे से चोरी का सामान बरामद

May 21, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पत्नी ने लगाई फांसी, तालाब में 2 बहनों की मौत, गोदाम में आग, हाथी ने शरीर पर मारी फुहारें

May 21, 2026

कोरबा नगर निगम मुख्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग:कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी से काबू पाया, बड़ा हादसा टला

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071422
Views Today : 256
Views Last 7 days : 1987
Views Last 30 days : 4466
Total views : 93549
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.