Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शादी समारोह में लूट, दो को कैंची से वार:धमतरी में 3 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नगदी बरामद
Breaking News

शादी समारोह में लूट, दो को कैंची से वार:धमतरी में 3 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नगदी बरामद

By adminMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
02082160 42e8 47e9 92ec 7fad186e7f4a 1777644815412
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



02082160 42e8 47e9 92ec 7fad186e7f4a 1777644815412
धमतरी जिले में शादी समारोह के दौरान हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भखारा थाना पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने नुकीले हथियार से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटी थी। यह घटना 27 अप्रैल को भखारा थाना क्षेत्र में हुई थी। ग्राम पेण्डरवानी निवासी दयानंद साहू (40) अपने परिवार के साथ सिहाद गांव में बड़े साढ़ू के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। देर रात वे अपने छोटे साढ़ू तिलक राम साहू के साथ शादी घर से लगे पंचायत भवन के पीछे तालाब की ओर हाथ-मुंह धोने गए थे। तालाब किनारे पहुंच गए चार युवक दोनों तालाब की पचरी पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और “यहां बैठना मना है” कहकर धमकाने लगे। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार दिखाकर दयानंद साहू से जेब में रखे सामान की मांग की। मोबाइल और नकदी लूटकर किया हमला डरे हुए दयानंद साहू की शर्ट जेब से आरोपियों ने वीवो कंपनी का मोबाइल और 50 रुपए नकद लूट लिए। विरोध करने पर उनके बाएं जांघ पर धारदार वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने तिलक राम साहू को भी धमकाकर 500 रुपए नकद लूट लिए और विरोध करने पर उनकी जांघ पर भी वार किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद भखारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। मुख्य आरोपी और नाबालिग पकड़े गए जांच के दौरान पुलिस ने संदेही किशन यादव (30) और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। मोबाइल, बाइक और कैंची बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और धारदार कैंची बरामद कर जब्त कर ली है। आरोपी जेल भेजा गया मुख्य आरोपी किशन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि तीनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा के दीपका खदान से कोयला चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार:ओवरलोडिंग की आड़ में 215 टन कोयला जब्त, अन्य की तलाश जारी

May 2, 2026

धमतरी कलेक्ट्रेट के पीछे लगी आग:झाड़ियों में फैली, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू, जल कर ख़ाक हुए पेड़-पौधे

May 2, 2026

भिलाई में ‘चिट्टा गैंग’ का पर्दाफाश:ऑपरेशन विश्वास के तहत 5 तस्कर गिरफ्तार, 3.84 लाख का माल जब्त

May 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069516
Views Today :
Views Last 7 days : 987
Views Last 30 days : 4179
Total views : 90559
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.