![]()
बलरामपुर में शनिवार को शादी समारोह के दौरान मंडप तैयार करते समय बिजली का खंभा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार ग्राम खोखनिया निवासी मनोहर के घर विवाह कार्यक्रम था। मंडप तैयार करते समय एक लकड़ी के खूंटे को पास लगे बिजली के खंभे के सहारे टिकाया गया था। इसी दौरान बिजली का खंभा अचानक असंतुलित होकर गिर गया। खंभे के पास खेल रहा था खंभे की चपेट में पास में खेल रहा तुषार आ गया, जो ग्राम चौरा निवासी मैनेजर का बेटा था। तुषार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और पैर भी टूट गया था। घटना के बाद परिजन तुषार को तत्काल उपचार के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल ले गए। रायपुर ले जाते समय मौत प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया। हालांकि रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही तुषार ने दम तोड़ दिया। बाद में शव को अंबिकापुर लाकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिजली का खंभा ठेकेदार द्वारा सही तरीके से स्थापित नहीं किया गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
<
