बिलासपुर| सिरगिट्टी, बीईसी फर्टिलाइजर के सामने स्थित शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव “किड्स कार्निवल 2025” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक होंगे। अध्यक्षता क्रेडा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंत्री देवेंद्र कौशिक, जिला उद्योग संघ महासचिव शरद सक्सेना, आलोक श्रीवास्तव व शांतिनिकेतन एजुकेशन एकेडमिक के संस्थापक राकेश गुप्ता उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी शहनाज बेगम ने दी।
<