![]()
बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने मंगलवार को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा के ‘बस्ती चलो अभियान’ का समापन किया। उन्होंने विनोबा नगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में 58 शक्ति केंद्रों के दौरे के बाद आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका परम धर्म है। यह अभियान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव के बाद शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना था। संगठन ने भाजपा के स्थापना दिवस, 7 अप्रैल, के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों को यह ‘बस्ती चलो अभियान’ चलाने का कार्य सौंपा था। विधायक ने 6 मंडलों का किया दौरा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के अनुसार, छोटे विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को 20 गांवों का दौरा करने का निर्देश था, जबकि बड़े विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को 50 गांवों का दौरा कर जनता से योजनाओं के लाभ के बारे में संवाद करने को कहा गया था। विधायक अग्रवाल ने बिलासपुर के सभी 6 मंडलों का दौरा कर इस अभियान को पूरा किया। अभियान के दौरान जहां पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं, वहीं मौसम की चुनौतियां भी सामने थीं। 44 डिग्री सेल्सियस की चिलचिलाती धूप और उमस के बावजूद, विधायक और उनके समर्थक बस्ती की गलियों में घूम-घूमकर नागरिकों से संपर्क करते रहे। अमर अग्रवाल ने बिलासपुर के प्रत्येक मंडल – उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, मध्य और रेलवे मंडल – के अंतर्गत आने वाले वार्डों का दौरा किया। अभियान के अंतिम दिन उनका दौरा तिलक नगर (पुत्री शाला) से शुरू होकर जबड़ापारा होते हुए विनोबा नगर में समाप्त हुआ। 20 दिनों के इस लगातार दौरे में उन्होंने शहर की पदयात्रा की और हजारों नागरिकों से सीधे बातचीत की। जनता से समर्थन, भावनात्मक जुड़ाव का दावा अग्रवाल ने अपने दौरे के दौरान शहरवासियों का प्यार और अभूतपूर्व जनसमर्थन का दावा किया। वार्डों में महिलाओं ने आरती उतारकर और बुजुर्गों ने आशीर्वाद देकर उनका स्वागत किया। जमीनी संघर्ष .. भीषण गर्मी के बीच आमजन की समस्याओं के लिए विधायक को जमीनी स्तर पर संघर्ष करते अरसे बाद देखा गया। अभियान के समापन पर अमर अग्रवाल ने कहा, यह अभियान केवल जनसंपर्क नहीं, बल्कि मेरे लिए एक तीर्थ यात्रा की तरह था। मेरा ध्येय केवल राजनीति करना नहीं: अमर उन्होंने कहा कि बिलासपुर के सभी 6 मंडलों के नागरिकों ने जो स्नेह दिया है, उसने मुझे जनता की सेवा के लिए नई ऊर्जा दी है। मेरा ध्येय केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना और उनके जीवन की कठिनाइयों को दूर करना है। भीषण गर्मी की तपन जनता के प्यार के आगे बहुत छोटी है। समस्याओं का समाधान और सुशासन की जीत नगर विधायक ने अभियान के दौरान प्राप्त शिकायतों और सुझावों को प्राथमिकता से लेते हुए अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोदीजी की ‘गारंटी’ और साय सरकार का ‘सुशासन’ बिलासपुर के हर मोहल्ले और हर गरीब के घर तक पहुँचाना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है।
<
