भास्कर न्यूज | चिल्फी घाटी आरटीओ द्वारा अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने चिल्फी घाटी स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। मंच पदाधिकारियों का आरोप है कि चेक पोस्ट और बॉर्डर क्षेत्रों में वाहनों को रोककर अवैध वसूली की जाती है, जिससे जाम और परेशानियां बढ़ती हैं। प्रदेश अध्यक्ष पूरण लाल साहू ने बताया कि हाल ही में वायरल वीडियो में एक चालक से दुर्व्यवहार व पैसे मांगने की बातें सामने आई थी। पैसा नहीं देने पर दबाव और प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। मायाराम यादव ने विरोध किया।
<
