Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लक्ष्य ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले हिरासत में:90 लाख के जेवर चुराए थे आरोपियों ने, डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने गांधी नगर-काली नगर से पकड़ा
Breaking News

लक्ष्य ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले हिरासत में:90 लाख के जेवर चुराए थे आरोपियों ने, डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने गांधी नगर-काली नगर से पकड़ा

By adminMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 12t125108930 1778570499
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 12t125108930 1778570499
रायपुर के शंकर नगर इलाके में स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में करीब 90 लाख रुपए की चोरी हुई है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक आदतन चोर है, जो पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। दरअसल, घटना लक्ष्य ज्वेलर्स में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। दो नकाबपोश बदमाश बाइक से दुकान पहुंचे और कटर से ताला काटकर अंदर घुस गए। करीब आधे घंटे तक दुकान के भीतर रहे और सोने के जेवर बैग में भरकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद होने के कारण चोरी की जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह दुकान खुलते ही वारदात का पता चला। सूचना मिलते ही नॉर्थ जोन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुकान के CCTV फुटेज में दोनों आरोपी आराम से चोरी करते नजर आए। खास बात यह रही कि चोरों ने केवल सोने के जेवरों पर हाथ साफ किया, जबकि चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी को नहीं छुआ। गांधी नगर-काली नगर रोड में रुका डॉग स्क्वॉड जांच के दौरान फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। डॉग दुकान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांधी नगर-काली नगर रोड तक पहुंचा और वहीं जाकर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में दबिश शुरू की। देर रात कालीनगर इलाके से एक पुराने चोर को हिरासत में लिया गया। उसके पास से कुछ सोने के जेवर भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने किराए का मकान लेकर रेकी की पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी फिलहाल कालीमाता वार्ड में किराए के मकान में रह रहे थे और मूल रूप से ओडिशा के निवासी हैं। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। आशंका है कि उसके पकड़े जाने पर शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस ने करीब 20 दिन पहले ही दुकान संचालक को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सेंट्रल लॉक सिस्टम लगाने की सलाह दी थी। इसके बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Exam Centre CAPFs, SSF, Assam Rifles GD Constable Recruitment

May 14, 2026

Korba Reel Making River Death

May 14, 2026

Korba Reel Making River Death

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070420
Views Today : 187
Views Last 7 days : 1008
Views Last 30 days : 3638
Total views : 91749
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.